UP: 'नई नवेली दुल्हन' को जबरन पिलाते थे 'शराब', फिर पति व देवर करते थे यह काम
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक ऐसी खबर आई है जो रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। यहां नई नवेली दुल्हन ने पति व देवर सहित पूरे ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक, बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता थाने पहुंची और उसने ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि शादी के दिन से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने रहे हैं। मुझे पति द्वारा जबरन शराब पिलाई जाती है। नहीं पीने पर मुझे पीटा जाता है। खाना नहीं दिया जाता है। जान से मारने की धमकी दी जाती है। दस महीने से मुझे लगातार पीटा जा रहा है।

चिल्ला थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी ने पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। महिला का आरोप है कि विदा होकर जैसे ही वो ससुराल पहुंची तो सास, ननद और देवर दहेज में दो लाख रुपये और एक बाइक की डिमांड करने लगे। न देने पर उन्होंने ताना और प्रताड़ना देना शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications