दुश्मन मारन जाप के बाद नया जाप कराने वृंदावन पहुंचे तेज प्रताप
अपने परिवार को मुसीबत से निकालने और दुश्मनों को शिकस्त देने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव नया जाप कराने मथुरा वृंदावन पहुंचे।
मथुरा। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप तीन दिनों तक मथुरा-वृंदावन में धार्मिक कार्यों में व्यस्त दिखेंगे। ऐसा लग रहा है कि वह धार्मिक कर्मकांडों में काफी भरोसा रखते हैं। सूत्रों की माने तो हाल ही में ज्योतिषी के कहने पर उन्होंने अपने आधिकारिक बंगले के प्रवेश को बदला था और 'दुश्मन मारन जाप' कराया था।

बिहार के स्वास्थ मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप अपनी धार्मिक यात्रा पर वृन्दावन आये हैं। उन्होंने यहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तेज प्रताप भगवान कृष्ण के भक्त हैं और मथुरा-वृंदावन आते रहते हैं लेकिन इस बार का यह दौरा बेहद खास माना जा रहा है।
तेज प्रताप से जुड़े सूत्रों की मानें तो उन्हें ज्योतिष ने अपने राजनीतिक विरोधियों को शिकस्त देने के लिए विशेष पूजा करने को कहा है जिससे वो यहाँ आकर करते भी नजर आये। जब उनसे बात की गई तो उन्होंने ऐसी बातो से इनकार कर दिया। बिहार की राजनीति पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि महागठबंधन अटूट है और अटूट रहेगा। उन्होंने कहा कि 27 अगस्त को रैली है, इस रैली का उद्देश्य है भाजपा भगाओ देश बचाओ।












Click it and Unblock the Notifications