स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुआ हमला तो अखिलेश ने क्यों दी BJP को Zero करने की चुनौती, जानिए

लखनऊ, 2 मार्च: उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान के लिए कल यानि गुरुवार 3 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर गुरुवार को मतदान होगा। इस चरण के शुरू होने से पहले ही पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले के उपर हुए कथित हमले ने माहौल को गरमा दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर मौर्य पर हमला करने का सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि अगले दो चरणों में जनता बीजेपी को जवाब देगी। उधर, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को एक ट्वीट कर खुद पर हमले का दावा किया था।

स्वामी प्रसाद मौर्य

मौर्य ने ट्वीट कर कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन पर और उनके काफिले में चल रहे वाहनों पर हमला किया और तोड़फोड़ की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उनके रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया था। उन्होंने कहा कि लाठी, डंडे और हिंसा से लोकतंत्र कमजोर नहीं हो सकता। स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ' रोड शो करते समय भाजपा के लोगों ने मेरे और काफिले पर चल रहे वाहनों में बुरी तरह तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला भाजपा की हताशा का प्रतीक हैद। मैं कड़ी निंदा करता हूं, लोकतंत्र को लाठी-डंडे और हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता है।

सपा ने की हमले की निंदा, अखिलेश बोले- बीजेपी को जीरो बना देंगे

अखिलेश यादव ने भी स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमले को लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा, "स्वामी प्रसाद मौर्य जी पर हमला लोगों की हार का सबसे निंदनीय कार्य है। यह हमला सपा-गठबंधन की हर पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके नेताओं पर हमले जैसा है। इसका जवाब हम बाकी दो चरणों में बीजेपी को जीरो बनाकर देंगे। इस सरकार से किसी कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी है।"

मौर्य की बेटी ने अपनी ही पार्टी पर लगाया हमले का आरोप

स्वामी प्रसाद मौर्य पर कथित हमले पर उनकी बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि पिता के काफिले पर हमला हुआ है, यह सड़कों पर दिखाई दे रहा है। बीजेपी शांति और दंगा मुक्त राज्य की बात करती है, आज उनके प्रत्याशी ने पिता पर हमला बोला है। फाजिलनगर की जनता स्वामी प्रसाद मौर्य को जीत दिलाकर गुंडागर्दी का जवाब देगी। हमें भी यहीं घेर लिया गया था, पुलिस हमें बचाने के लिए लाई है।

स्वामी प्रसाद मौर्य

फाजिलनगर में दांव पर स्वामी प्रसाद मौर्य की प्रतिष्ठा

उत्तर प्रदेश में छठे चरण के मतदान के लिए कल यानि गुरुवार 3 मार्च को मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ की सीट और गोरखपुर जिले में भी मतदान होना है। इसके अलावा बीजेपी से सपा में आए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट फाजिलनगर सीट पर भी वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और पांच चरणों का चुनाव हो चुका है और दो चरणों का चुनाव बाकी है।

अब तक राज्य के 57 जिलों की 292 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। शेष चरणों के लिए अब 3 और 7 मार्च को मतदान होना है जबकि मतों की गिनती 10 मार्च को होगी। पांचवें चरण में बुधवार को मतदान होना है, छठे चरण में मतदान होगा। 10 जिलों की 57 सीटें। इस बार गोरखपुर क्षेत्र में मतदान है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं की किस्मत EVM में बंद हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+