Swami Avimukteshwarananda: कौन हैं IPS Ajay Pal Sharma? लगा था बीवी को धोखा देने का आरोप, क्यों हो रही चर्चा?
Swami Avimukteshwarananda Row , IPS Ajay Pal Sharma Profile: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों सुर्खियां बने हुए हैं क्योंकि उन पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगा है और इसके चलते उन पर प्रयागराज के झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए झूंसी थाना प्रभारी महेश मिश्रा ने कहा कि 'स्वामी के अलावा 2-3 अज्ञात के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
हालांकि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने इन सारे आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि 'उनके खिलाफ साजिश रची गई है।' स्वामी के खिलाफ ये केस जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की याचिका पर हुआ है।

जिनके बारे में वाराणसी में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि 'उनके खिलाफ ये सोची-समझी साजिश है और ये सब प्रयागराज के एडिशनल पुलिस कमिश्नर आईपीएस अजय पाल शर्मा के कहने पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने किया है।' उन्होंने एक फोटो लोगों कि दिखाई जिसमें आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा शिकायतकर्ता आशुतोष संग प्लास्टिक के स्टूल पर केक काटते दिख रहे हैं।
IPS Ajay Pal Sharma: कौन हैं अजय पाल शर्मा?
स्वामी का आरोप है कि 'शिकायतकर्ता व पुलिस अधिकारी के पुराने संबंध हैं, जो जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हैं।' स्वामी के इस आरोप के बाद एक बार फिर से आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा सुर्खियों में आ गए हैं।
डॉ. अजय पाल शर्मा को मिला था गणित में 100 मेंं 100
यूपी के 'सिंघम' और 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' के रूप में मशहूर अजय पाल का विवादों से चोली दामन का साथ है। मूलूरूप से लुधियाना (पंजाब) के रहने वाले डॉ. अजय पाल शर्मा पढ़ाई में शुरू से मेधावी रहे हैं, वे हाई स्कूल में स्टेट टॉपर थे, जहां उन्होंने हिंदी, अंग्रेजी और गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए थे।
बीडीएस की पढ़ाई के साथ की यूपीएससी की तैयारी
इंटर के बाद उन्होंने बीडीएस की परीक्षा पास की थी और डाक्टर बने लेकिन बड़े भाई के कहने पर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी। साल 2009 में उन्होंने UPSC की लिखित एग्जाम तो पास किया था लेकिन इंटरव्यू सफल न हो सके थे लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी, साल 2011 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 17वीं प्राप्त करके सफलता का नया पैमाना सेट किया , वो यूपी कैडर में आईपीएस बने, जबकि उनके छोटे भाई आईएएस हैं।

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहे जाते हैं IPS Ajay Pal Sharma
डॉ. अजय पाल शर्मा सहारनपुर, मथुरा में पोस्टिंग के बाद, शामली में एसपी रहते उन्होंने कई बदमाशों का एनकाउंटर किया था, कैराना कुख्यात मुकीम काला गैंग को ध्वस्त कर खूब सूर्खियां बटोरी थीं और इसी कारण उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाने लगा था। रामपुर में सपा नेता आजम खान पर हुई कार्रवाई में भी इनकी भूमिका काफी चर्चित रही है। बाद में वे यूपी डायल-112 से एसपी जौनपुर नियुक्त हुए। अपनी तेज-तर्रार छवि के बावजूद, डॉ. अजय पाल शर्मा कई विवादों में भी फंसे।
महिला ने किया था Ajay Pal Sharma बीवी होने का दावा
2020 में लखनऊ की दीप्ति शर्मा ने उनकी बीवी होने का दावा किया था। उसने उन पर साजिश रचकर झूठे मुकदमे कराकर जेल भिजवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। राजेंद्र नगर साहिबाबाद गाजियाबाद निवासी दीप्ति शर्मा ने कहा था कि 'साल 2016 में उनकी शादी डॉ. अजय पाल शर्मा से हुई थी, तब डॉ. अजयपाल शर्मा गाजियाबाद में एसपी सिटी थे, लेकिन अजय पाल के बाहर कई महिलाओं से अफेयर थे इसलिए ये रिश्ता टूटा था।'

IPS Ajay Pal Sharma ने किए हैं 100 से ज्यादा एनकाउंटर
हालांकि बाद में जांच में 100 से ज्यादा एनकाउंटर करने वाले अजय पाल के खिलाफ कोई सबूत ना मिलने की वजह से दीप्ति शर्मा के सारे आरोप झूठे निकले । यही नहीं नोएडा एसएसपी रहते उन पर एक लड़की ने शोषण का आरोप लगाया था, हालांकि जुर्म साबित नहीं हो पाया था, यही नहीं रामपुर में उनपर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें वहां से हटाया भी गया था।
वायरल तस्वीर को 'एआई जनरेटेड', आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा
हालांकि स्वामी के तस्वीर जारी करने के बाद आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा का तो बयान नहीं आया लेकिन आशुतोष ब्रह्मचारी ने वायरल तस्वीर को 'एआई जनरेटेड' और फर्जी बताया है। उसने कहा है कि 'स्वामी खुद को बचाने के चक्कर में निम्नस्तर पर उतर आए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications