संजय राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या की बात कबूली, सेप्टिक टैंक से मिली पिस्टल
Recommended Video

बागपत। यूपी के माफिया गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपी सुनील राठी से कड़ी पूछताछ कर रही है। सुनील ने मुन्ना बजरंगी की हत्या की बात कबूल ली है। वहीं पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को सेप्टिक टैंक से बरामद कर लिया है। पुलिस को शक था कि सुनील राठी ने वारदात में इस्तेमाल हथियार टॉयलेट में फेंका दिया था। इसके बाद जेल के प्रशासन में गटर की दिनभर सफाई करवाई। इसके बाद पुलिस को वह पिस्टल बरामद हुई।

मुन्ना बजरंगी के पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों का पैनल गठित
इस मामले सोमवार शाम डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर ने प्रेस कॉन्फ्रेस की। डीआईजी ने बताया कि, केस 302 धारा के तहत दर्ज किया गया। मामले को लेकर एनएचआरसी को सूचित कर दिया गया है। मुन्ना बजरंगी के पोस्टमार्टम के लिए 3 डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जांच के लिए निर्देश दिया है।

24 घंटे में हत्या की वजह मीडिया को बताई जाएगी
डीआईजी ने बताया कि, जांच में पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित हथियार जेल में कैसे लाया गया। जेल की तरफ से एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में जिस भी जेल अधिकारी का नाम सामने आएगा उसके खिलाफ होगी कार्रवाई। 24 घंटे में हत्या की वजह मीडिया को बताई जाएगी।

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पूर्व सांसद पर लगाया हत्या का आरोप
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एडीजी जेल ने बागपत के जेलर, डिप्टी जेलर, जेल वॉर्डन और दो सुरक्षाकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। उधर मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह, रिटायर सीओ जेएन सिंह और उनके बेटे प्रदीप सिंह पर अपने पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications