अयोध्या में दो साल के भीतर बनवाएंगे राम मंदिर: सुब्रमण्यम स्वामी

स्वामी ने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए मुसलमानों को कहीं भी जमीन दी जा सकती है, लेकिन राम का मंदिर तो वहीं बनेगा। उन्होंने खुद को मुस्लिम विरोधी कहे जाने पर भी एतराज जताया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि दो साल के भीतर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा और वो राम मंदिर वहीं बनवाएंगे जहां वो पहले से मौजूद है। भाजपा नेता ने ये बात गुरुवार को बीबीसी से बातचीत में कही। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में राम मंदिर निर्माण को शामिल किया है।

सुब्रमण्यम स्वामी

बीबीसी फेसबुक लाइव के दौरान स्वामी ने कहा कि राम मंदिर एक अहम मुद्दा है। उन्होंने कहा कि मस्जिद बनाने के लिए मुसलमानों को कहीं भी जमीन दी जा सकती है, लेकिन राम का मंदिर तो वहीं बनेगा। उन्होंने कहा, कि हम कहीं और राम मंदिर नहीं बना सकते क्योंकि ये आस्था का मामला है। उन्होंने बेथेलहम का उदाहरण दिया और कहा कि हम कहीं भी पूजा नहीं कर सकते, वहीं कर सकते हैं जहां मंदिर था। अगर आप प्रधानमंत्री बने तो वो क्या करेंगे, इस सवाल पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि पीएम बनने का मौका मिला वो इनकम टैक्स खत्म कर देंगे और इससे लोग खुश बहुत हो जाएंगे।

जब सुब्रमण्यम स्वामी से पूछा गया कि उन पर आरोप लाए जाते हैं कि वो मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलते हैं तो उन्होंने कहा कि ऐसा कतई नहीं है। मुसलमानों को सरयू के के पार जमीन दे देता हूं ताकि वो वहां मस्जिद बना लें। मुझे नाहक ही लोग मुसलमान विरोधी कहते हैं। स्वामी ने कहा कि उनकी पत्नी पारसी हैं और दामाद मुसलमान हैं, ऐसे में उन्हें नहीं पता कि लोग उन्हें मुसलमान विरोधी कैसे कहते हैं। उत्तर प्रदेश के चुनाव पर उन्होंने कहा कि विकास का मुद्दा अकेले कुछ नहीं कर सकता, हमने विकास भी किया है, लेकिन हिंदुत्व भी हमारा एजेंडा है क्योंकि अकेले विकास से इलेक्शन नहीं जीते जाते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+