यूपी: दसवीं-बारहवीं के छात्रों को देनी होगी प्री-बोर्ड की परीक्षा, जनवरी के पहले सप्ताह में होगा आयोजन

लखनऊ। यूपी बोर्ड के दसवीं औ बारहवीं के छात्र बोर्ड परीक्षा से पूर्व प्री-बोर्ड की परीक्षा देंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन स्कूल इस परीक्षा का आयोजन दिसंबर और जनवरी महीने के पहले सप्ताह में करेंगे। अगर दूसरे शब्दों में कहें तो दसवीं व बारहवीं के छात्रों को दो बार परीक्षाएं देनी होगी। शिक्षा विभाग द्वारा यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दसवीं व बारहवीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले रिवीजन कराया जा सके।

यूपी: दसवीं-बारहवीं के छात्रों को देनी होगी प्री-बोर्ड की परीक्षा, जनवरी के पहले सप्ताह में होगा आयोजन

प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन केवल लखनऊ जिले के लिए ही लागू है। डीआईओएस ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि छात्र इस बार बेहतर अंकर प्राप्त कर अपना नाम कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि शिक्षकों को अपने स्कूल के बच्चों को इस बारे में बताना होगा कि जो बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा उसे मुख्यमंत्री द्वारा एक लाख रूपए का इनाम दिया जाएगा साथ ही उसके घर तक सड़क बनवाई जाएगी। ऐसा करने से विद्यार्थी प्रेरित होंगे और दोगुनी मेहनत कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने में लग जाएंगे।

डीआईओएस ने आगे कहा कि सभी स्कूलों को सूचित किया गया है कि 15 नवंबर तक अपने पाठ्यक्रम को पूरा करवाना होगा। पाठ्यक्रम पूरी कराने के बाद शिक्षकों को 15 दिनों तक पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाना होगा। इसी कड़ी में उन्होंने आगे कहा कि दिसंबर और जनवरी के पहले हफ्ते में प्री-बोर्ड परीक्षाए करानी होगी क्योंकि सात फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इससे पहले ही प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित कर उसका विश्लेषण करना होगा। साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होगा व अंकों के अनुसार छात्रों की तैयारी करवानी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+