इलाहाबाद: छात्रों का बवाल, कंट्रोल के लिए बुलानी पड़ी फोर्स
शहर के लल्ला चुंगी के पास रात 9 बजे शुरू हुआ बवाल आधी रात तक चलता रहा। पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिये कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुलानी पड़ी। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।
इलाहाबाद। शहर में उपद्रवी छात्रों ने जूस कार्नर के एक दुकानदार से विवाद होने पर जमकर हंगामा किया। विवाद होने पर छात्रों ने दुकानदार और उसके सहायक को जमकर पाटा और दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। रात में 9 बजे के करीब शुरू हुआ हंगामा देर रात तक चलता रहा। हंगामें से शहर में अराजकता कि स्थिति उत्पन्न हो गयी।

कॉफी को लेकर हुआ बवाल
शहर के प्रयाग स्टेशन के पास जितेन्द्र गुप्ता की आइसक्रीम पार्लर एवं जूस कार्नर की दुकान है । रात में करीब 9 बजे कुछ लड़के जूस पीने पहुंचे। दुकान पर मौजूद कल्लू ने छात्रों को जूस दिया और कॉफी के लिये इंतजार करने को कहा। इससे छात्रों का मूड खराब हो गया और कल्लू से बहस करते हुये पीटने लगे और दुकान में तोड़फोड़ करने लगे।
खबर मिलने पर दुकान का मालिक जीतेन्द्र भी दुकान पहुंचा और मोहल्ले के लोगों के साथ उपद्रवी युवकों को घेरा तो युवक धमकी देते हुये भाग निकले । सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में आये छात्र
पुलिस की मौजूदगी में सैकड़ों छात्र फिर से घटना स्थल पर पहुंचे और बवाल करने लगे। गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू हो गई । इंस्पेक्टर कर्नलगंज मनोज तिवारी व उनकी पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया तो पुलिस भाग खड़ी हुई और कंट्रोल रूम सूचना भेजी गई ।
देखते ही देखते बवाल बढ़ने लगा। लगभग पांच घंटे तक शहर का यह इलाका अराजकता की भेंट चढ गया। घटनास्थल पर कर्नलगंज, जार्जटाउन, शिवकुटी समेत कई थानों की फोर्स, सीओ कर्नलगंज विजय शंकर तिवारी व एसपी सिटी विपिन टांडा पीएसी लेकर वहां पहुंच गये। जब पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया तो लड़के हास्टल में घुस गये। शांति व्यवस्था के लिये पर फोर्स लगा दी गई है। घटना के बाद से व्यापारियों में गुस्सा है।












Click it and Unblock the Notifications