मेरठ में वर्चस्व की लड़ाई, छात्र ने सड़क पर की खुलेआम फायरिंग
मेरठ। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो छात्र गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। घटना शहर के सबसे पॉश इलाके थाना सिविल लाइन क्षेत्र के विजय नगर की है। जहां पर आमने सामने के घरों में रहने वाले युवकों का आपस में विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर देर रात दोनों पक्षो में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो सभी छात्र फरार हो चुके थे। पुलिस ने तफ्तीश में मामले को रफा-दफा कर दिया, लेकिन जब आज सीसीटीवी फुटेज मीडिया के हाथ लगा तो सनसनी फैल गई। जिसके बाद आनन-फानन में थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और दोबारा से तफ्तीश शुरू कर दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो रहा है। पुलिस की माने तो सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। इसके बावजूद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों की की माने तो दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, लेकिन इस फायरिंग के आरोपियों को अब जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications