यहां के टीचर बच्चों को पढ़ाते नहीं बल्कि बर्तन मंजवाते हैं, तस्वीरें वायरल होने से मचा हड़कंप
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में शिक्षा का स्तर किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश की शिक्षा प्रणाली पर समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं। शिक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लगाने वाला एक ऐसा ही मामला ग्राम कटरा पूर्वमाध्यमिक विद्यालय में देखने को मिला है। यहां अध्यापक छात्राओं को पढ़ाने के बजाय उनसे बर्तन धुलवाते हैं। छात्राओं द्वारा स्कूल में पढ़ाई की बजाय बर्तन धुलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि यह कोई नई बात नहीं है, इसके पहले भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें बच्चों से झाड़ू-पोछा तक करवाया गया है और अभी भी कई स्कूलों में कार्यक्रम जारी है।

मामला जिला मुख्यालय से सटे ग्राम कटरा शंकरनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है जहां शिक्षकों की तैनाती तो इसलिए किया गया है कि वह बच्चों का भविष्य सुधारेंगे उनको समाज में पैरों पर खड़ा होने का हुनर सिखाएंगे। लेकिन यहां तो अध्यापकों ने बच्चों के भविष्य को गर्त में भेजने की पूरी प्लानिंग कर रखी है। यहां छात्राओं को अध्यापक पढ़ाने के बजाय मास्टर जी उनसे जूठे बर्तन धुलवा रहे हैं। छात्राएं करें तो क्या करें गुरु जी का आदेश है, तो पालन तो करना ही होगा।

केंद्र में बैठी मोदी सरकार व प्रदेश योगी सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ सुशासन का दावा करते नहीं थकती। लेकिन कटरा शंकर नगर पूर्वमध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक दोनों सरकारों की मंशा पर पलीता लगा रहे है। पूरे मामले पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है जांच के बाद जल्द ही दोषी अध्यापकों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-
उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी?












Click it and Unblock the Notifications