यूपी में इस तरह से छापे जा रहे थे नकली नोट, पुलिस को मिला ये सामान

लखनऊ। यूपी की एसटीएफ टीम के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। लखनऊ में एसटीएफ ने नकली नोट छापने के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। इस मामले के भंडाफोड़ के बाद टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 9000 के नकली नोट, प्रिंटर और स्कैनर, पेपर कटर आदि बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने शनिवार पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में देर रात लखनऊ के चिनहट इलाके में छापे मारी की। यहां टेल्को इंडस्ट्री के पास धावा गांव से देशराज यादव और राम रतन शर्मा को गिरफ्तार किया।

STF bribes fake currency raids in lucknow

ये सामान हुया बरामद
एसटीएफ की टीम को ये सूचना मिली थी कि राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र के भारत गेस्ट हाउस में कुछ लोग किसी तरह का गोरखधंधा कर रहे हैं। मौके से एसटीएफ की टीम को 8700 रूपये नकली नोट, 1300 रूपये असली नोट, एक अदद प्रिन्टर स्कैनर, एक अदद ई-रिक्शा, एक अदद पेपर कटर, तीन अदद मोबाइल फोन, अदद सिम अलग अलग कम्पनी के, 112 आध-बने नकली नोट और तीन अदद कॉटेज टोनर कलर सिरिंज आदि समान बरामद हुया।

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी। जिसमें उन दोनों ने अपने नाम देश राज यादव बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र के पूरे डाला का निवासी ओर राम रतन शर्मा बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के पुखर्नी का निवासी बताया। दोनों के खिलाफ एसटीएफ टीम ने उन दोनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- यूपी: पेट्रोल पंप ने पानी मिलाकर बेचा पेट्रोल, पता चला तो लोगों ने किया हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+