रामलला की 'उत्सव' प्रतिमा की होगी प्राण प्रतिष्ठा, जानिए कहां जाएगी वर्तमान में गर्भगृह में रखी मूर्ति?
राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की स्थापना होनी है। रामलला की कौन सी मूर्ति मंदिर के गर्भगृह में रखी जाएगी ये तय कर लिया गया है। प्राण प्रतिष्ठा के लिए तीन मूर्तियों का निर्माण कराया गया था। जिनमें से दो मूर्तियों को फाइनल किया गया है।
एक मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर क प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जबकि दूसरी मूर्ति को राम मंदिर परिसर में किसी और जगह पर प्रतिस्थापित किया जाएगा। गर्भगृह में स्थापित की जाने वाली मूर्ति को 'चल' या 'उत्सव' नाम दिया गया है। जबकि दूसरी मूर्ति को 'अचल मूर्ति' कहा जाएगा।

कहां जाएगी गर्भगृह में वर्तमान में स्थापित प्रतिमा?
राम मंदिर के गर्भगृह में वर्तमान में रामलला की एक छोटी प्रतिमा स्थापित है। नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद इस प्रतिमा को अपने स्थान से नहीं हटाया जाएगा। वर्तमान में गर्भगृह में रखी प्रतिमा छोटे आकार की है जो भक्तों को दूर से नजर नहीं आएगी। जबकि नई 'उत्सव' प्रतिमा का आकर बड़ा है, जिसे श्रद्धालु दूर से भी देख सकेंगे। प्रतिमा में रामलला के बाल रूप को दर्शाया गया है।
यह भी देखें: प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है... राम मंदिर उद्घाटन पर गदगद हुए इस देश के सांसद, कहा- मोदी है तो मुमकिन है
'तीनों मूर्तियां लाजवाब बनी हैं'
एक समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान राममंदिर के ट्रस्टी युगपुरुष परमानंद ने कहा कि तीनों मूर्तिकारों का परिश्रम और चिंतन लाजवाब है। तीनों मूर्तियां शानदार बनी हैं। तीन में से दो मूर्तियों का चयन हुआ है। आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामलला की पहली मूर्ति गणेश भट्ट ने बनाई है, दूसकी सत्यनारायण पांडे ने और तीसरी प्रतिमा अरुण योगीराज ने बनाई है।
यह भी देखें: Video: 'भगवान राम केवल हिंदुओं के...', राम मंदिर पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला
पीएम मोदी होंगे प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान
राम मंदिर का प्रथम तल लगभग बनकर तैयार है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने यजमान के तौर पर आमंत्रित किया है। आपको बता दें, प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा और एक सप्ताह तक चलेगा।
यह भी देखें: Ram Mandir: राम मंदिर के न्योते पर विपक्ष पर भड़के हिमंत बिस्वा, राहुल गांधी के नहीं जाने की बताई ये वजह












Click it and Unblock the Notifications