Ram Mandir: राम मंदिर के न्योते पर विपक्ष पर भड़के हिमंत बिस्वा, राहुल गांधी के नहीं जाने की बताई ये वजह
Ayodhya Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। ऐसे में मंदिर उद्घाटन के निमंत्रण को लेकर विपक्षी नेताओं में खलबली मची हुई है। इस बीच असम सीएम और बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी सहित विपक्ष पर करार हमला बोला है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कांग्रेस समेत कई विपक्षी नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है। जिसके बाद कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है। इस पूरे मामले पर अब असम सीएम का बयान सामने आया है।

वे लोग बाबर से डरते हैं- असम सीएम
राहुल गांधी को लेकर असम सीएम ने कहा कि, "मुझे लगता है कि मेरी ही तरह राहुल गांधी को भी निमंत्रण (राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए) नहीं मिला है, लेकिन बाद में जैसे मैं दर्शन के लिए जाऊंगा, वे भी जा सकते हैं हालांकि वे जाएंगे नहीं। वे लोग बाबर से डरते हैं। जब हिंदू आबादी का दबाव बढ़ेगा तभी वो लोग वहां जाएंगे।"
विपक्ष पर भड़के हिमंत बिस्वा
वहीं राम मंदिर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण को विपक्ष द्वारा अस्वीकार किए जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "विपक्ष जाए या न जाए उससे मंदिर की भव्यता या लोगों का उत्साह कम नहीं होगा। हम तो तरस रहे हैं कि हमें निमंत्रण मिल जाए और हमें भी जाने का मौका मिले, लेकिन जब आपको निमंत्रण मिला है तो आपको क्या सोचना है आपको जाना चाहिए, यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम तो है नहीं।"
Recommended Video
मालूम हो कि राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश के दिग्गजों को निमंत्रण भेजा गया, जिसमें से कुछ नेताओं ने नहीं जाने का फैसला किया है। जिसमें विपक्ष के गठबंधन इंडिया के कई नेता शामिल हैं। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ऐसे ही नेता हैं, जिन्होंने ने कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications