Video: 'भगवान राम केवल हिंदुओं के...', राम मंदिर पर ये क्या बोल गए फारूक अब्दुल्ला
Farooq Abdullah News: अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक से पहले जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं बल्कि दुनिया के सभी लोगों के हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भाईचारे, प्रेम और एकता की बात की है।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि, "अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। मैं मंदिर के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। यह अब तैयार है।''

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''मैं सभी को बताना चाहता हूं कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, वे दुनिया के सभी लोगों के हैं। यह किताबों में लिखा है। उन्होंने भाईचारे, प्रेम और एकता की बात की है। उन्होंने हमेशा लोगों को जमीन से ऊपर उठाने पर जोर दिया और कभी धर्म...भाषा उनकी बात नहीं पूछी।''
फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''उन्होंने (राम) एक सार्वभौमिक संदेश दिया...अब जब यह मंदिर खुलने वाला है, तो मैं सभी से कहना चाहता हूं कि भाईचारा बनाए रखें।"
फारूक अब्दूला का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरे पर हैं। पीएम मोदी अयोध्या में आज 6 नई वंदे भारत ट्रेन, अन्य रेलवे परियोजनाओं, नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम और अन्य विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications