जीत की खुशी मना रहे सपाई आपस में भिड़े, हाथापाई का वीडियो वायरल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गढ़ में समाजवादी पार्टी की जीत पर सपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। कार्यकर्ताओं के सिर पर जीत का नशा इस कदर हावी हो चुका है कि फोटो खिंचवाने को लेकर सपा कार्यकर्ता के बीच जमकर लात घूंसे चले है। कार्यकर्ताओं के बीच चल रही इस लड़ाई का वीडियो वहां पर मौजूद सपा के एक कार्यकर्ता ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

SP workers clash over Fuspur-Gorakhpur victory in meerut

फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में सपा की जीत के बाद जश्न मना रहे सपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात घूसें चले। दरअसल, जश्न मनाने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे तो फोटो खिंचाने के लिए मारपीट हो गई। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेरठ में किस तरीके से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान इन नेताओं ने एक दूसरे के कपड़े तक पर डाले।

SP workers clash over Fuspur-Gorakhpur victory in meerut

लड़ाई के दौरान लात-घूसे इस कदर चले कि पार्टी कार्यकर्ता लहूलुहान हो गए। इससे पहले जीत का जश्न मनाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को फूल माला पहनाने के साथ ही लड्डू खिलाए और डांस भी किया। लेकिन जैसे ही फोटो सेशन का वक्त आया तो तस्वीर खिंचवाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+