क्या अखिलेश को झटका देकर BJP में शमिल होंगी पूजा पाल? जानें सपा विधायक ने ट्वीट कर क्या कहा

SP MLA Pooja Pal news: पिछले कुछ दिनों से ऐसी चर्चा है कि अतीक अहमद जैसे माफिया को चुनावी जंग में चुनौती देने वालीं पूजा पाल, अखिलेश यादव का झटका देने की तैयारी में है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पूजा पाल समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ बीजेपी का दामन थाम सकती है।

वहीं, अब चायल विधानसभा सीट से सपा विधायक पूजा पाल ने मीडिया में चल रही इन खबरों का खुद खंडन किया है। बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन करते हुए सपा विधायक पूजा पाल ने कहा कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही है वो असत्य और बेबुनियाद है। उनका कोई आधार नहीं है।

SP MLA Pooja Pal news

सपा विधायक पूजा पाल ने अपने ट्विटर अकांट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सोशल मीडिया पर चलाये जाने वाली खबर असत्य व बेबुनियाद है मैं किसी पार्टी में नहीं जा रही हूं सब राजनीतिक दलों की साजिश है। मैं समाजवादी पार्टी में ही हूं ये मेरी छवि को लोगों के बीच धूमिल करने का प्रयास है।'

आपको बता दें कि पूजा पाल, उमेश पाल हत्याकांड और फिर अतीक अहमद एवं उसके भाई अशरफ के मारे जाने के बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। अतीक अहमद पर शिकंसा कसने और उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटर्स के एनकाउंटकर को लेकर पूजा पाल योगी सरकार की तारीफ भी कर चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले दिनों पूजा पाल ने सीएम योगी से मुलाकात भी की थी। जिसके बाद से पूजा पाल के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी। बता दें कि पूजा पाल, पाल समुदाय की एक सशक्त महिला नेता के तौर पर जानी जाती हैं, जिनके पति को अतीक अहमद ने हत्या करा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+