पापा मुलायम के साथ अस्पताल में चाय की चुस्की लेते नजर आए बेटे अखिलेश, शेयर की फोटो
लखनऊ, 6 जुलाई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। खराब हेल्थ के कारण उन्हें दिल्ली के अस्पताल में पिछले दिनों भर्ती करवाया गया था। वहीं अब उनके बेटे और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अस्पताल में अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। जो सोश मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने ये फोटो अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की हैं जिसमें वो अपने पिता मुलायम के साथ चाय की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं। पिता पुत्र के बीच चाय पर चर्चा करते हुए अखिलेश यादव की इस फोटो को जमकर पसंद किया जा रहा है। इस फोटो में अखिलेश यादव अस्पताल के रूम में कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं वहीं उनके पिता मुलायम सिंह यादव अस्पताल के बेड पर चाय का हाथ में गिलास लिए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखकर सपा कार्यकर्ता मुलायम सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। एक प्रसंशक ने लिखा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं माननीय नेता जी जल्द ही स्वस्थ हो जाए।
बता दें 1 जुलाई को समाजवादी पार्टी के सरंक्षक 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनका इलाज चल रहा है। भर्ती होने के 23 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की मुलायय सिंह यादव को पहली डोज लगी थी। मुलायम की हाल जानने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन किया था।
गौरतलब है कि यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के नेता खूब सक्रिय हो गए हैं। सपा ने छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सपा का दावा है कि वो आगामी चुनाव में 300 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर यूपी में सपा की सरकार बनाएगी। इस बार माना जा रहा है कि यूपी चुनाव में सपा और सत्ताधारी भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला होगा।












Click it and Unblock the Notifications