Samajwadi Party: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी के इशारे पर पिछड़े नेता को बदनाम करने की साजिश

अखिलेश यादव ने सूबे की बीजेपी सरकार पर बड़ा स्वामी प्रसाद मौर्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

SP leader Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा की तरफ से ओबीसी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक शख्स ने जूता फेंक दिया। इस घटना को लेकर अखिलेश ने सरकार और बीजेपी पर साजिश रचने का बड़ा आरोप लगाया है।

अखिेलश यादव

बीजेपी-योगी सरकार पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर आज पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंके जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी और योगी सरकार पर कड़ा प्रहार किया।

अखिलेश ने कहा कि,

बीजेपी और सरकार के निर्देश पर इस कार्यक्रम को खराब करने और पिछड़े समुदाय के एक बड़े नेता का अपमान करने की साजिश की गई थी। जो लोग 'जीरो टॉलरेंस' की बात करते हैं, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि यहां कोई 'जीरो टॉलरेंस' नहीं है। कोई भी किसी कार्यक्रम में प्रवेश कर सकता है और वरिष्ठ नेता का अपमान कर सकता है।

ये पिछड़ों को उनका हक नहीं देना चाहते

अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी समय समय पर इस तरह की साजिश रचती रहेगी। हम चाहते हैं कि सामाजिक न्याय के लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। जो लोग सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं उनके नारे में ही सामाजिक न्याय नहीं है। ये लोग समाज की गैर बराबरी को नहीं समाप्त करना चाहते हैं। ये लोग इस खाई को और बढ़ाना चाहते हैं। ये लोग पूरी पावर को अपने कंट्रोल में रखना चाहते हैं।

बीजेपी सरकार के इशारे पर वेष बदलकर हो रहे हमले

पूर्व सीएम और सपा के चीफ ने कहा कि ये भाषा और चुनाव लड़ने का तरीका या फिर किसी कार्यक्रम में इस तरह का काम करना दिखाता है बीजेपी पूरी तरह से घबरा गई है। घोषी की घटन में बीजेपी के लोग पकड़े जा रहे हैं। आज इस कार्यक्रम को खराब करने के लिए और पिछड़ों के बड़े नेता का अपमान करने की साजिश हुई है ये सरकार के इशारे पर ही हुई है। यह कैसा जीरो टॉलरेंस है जहां कोई भी किसी की सभा में घुस जा रहा है। वेष बदलकर आने का काम बीजेपी की सरकार में बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। पहले वकील के पहले पत्रकार के वेष में और अब वकील के भेष में।

लखनऊ में ओबीसी सम्मेलन में स्वामी पर फेंका गया जूता

गौरतलब है कि लखनऊ में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक कार्यक्रम में जूता फेंका गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य पर वकील की वेशभूषा में आए एक व्यक्ति आकाश सैनी ने जूता फेंका था। बाद में स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने हमलावर की पिटाई कर दी है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सपा के ओबीसी महासम्मेलन के दौरान यह घटना हुई थी।

आरोपी शख्स के बारे में जानकारी जुटा रही पुलिस

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्वामी प्रसाद पहुंचे, वैसे ही आरोपी शख्स ने उनपर जूता फेंका। हालांकि शख्स ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता क्यों फेंका, इसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अपने कई बयानों की वजह से स्वामी प्रसाद मौर्य विवादों में भी घिरे रहते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य करीब तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और वह भाजपा में भी रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+