सपा से गठबंधन के बीच रायबरेली और अमेठी की जनता को सोनिया गांधी ने लिखी चिट्ठी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरी चिट्ठी में कहीं सपा कांग्रेस गठबंधन का जिक्र नहीं किया है।
रायबरेली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अज्ञात कारणों के चलते प्रचार अभियान का हिस्सा नहीं बन पा रही हैं। हालांकि जनता से संपर्क बनाए रखने के लिए इस बार सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली और बेटे राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए चिट्ठी जारी की है।

बुधवार कोजारी की गई चिट्ठी में लिखा गया है कि 'बहुत चाहते हुए भी कुछ कारणों से इस बार आपके बीच उपस्थित नहीं हो पा रही हूं। इसे मेरी निजी चिट्ठी समझें। आप लोगों का प्रतिनिधित्व करना मेरे वा मेरे परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है। रायबरेली और अमेठी हमारे जीवन का, हमारे वजूद का एक अभिन्न अंग बन चुके हैं। आज हम जो कुछ भी हैं, उसका श्रेय आप लोगों को ही है। आपका हमारा एक विशेष रिश्ता है, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। '
लिखा है कि ' वर्तमान में जो केंद्र सरकार है, जानबूझकर आप लोगों को कल्याणकारी कार्यक्रमों से वंचित रखने की कोशिश कर रही है। आप खुद बताइए क्या आपने कभी ऐसी सरकार देखी है जो अपने ही लोगों को कमजोर करे, उनके खिलाफ काम करे? दुर्भाग्य से मोजी सरकार यही काम कर रही है। ये लोग कुछ लोगों के हित में काम कर रहे हैं, चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं और जिसकी कीमत हमारे गरीब भाई बहन चुका रहे हैं।'

सोनिया ने इस चिट्ठी के जरिए जनता से अपील की है कि वो रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं।
ये भी पढ़ें: Video: मनोज तिवारी ने किया गधे की महिमा का बखान, सुनिए












Click it and Unblock the Notifications