यूपी: पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों किया लूट का प्रयास, सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड

बागपत। यूपी के बागपत में बेखौफ बदमाशों का आतंक रुकने का नाम नही ले रहा है और बागपत पुलिस बदमाशों के सामने बेबस नजर आ रही है। मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र का है जहां मेरठ रोड़ पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर तीन मोटरसाइकिल पर सवार 9 बदमाशों ने धावा बोलकर सेल्समेन से लूटपाट करने का प्रयास किया। वहीं लोगों की भीड़ को देखकर बदमाश अपनी एक बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

यूपी: पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों किया लूट का प्रयास, सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड

दरअसल मामला मेरठ रोड का है कस्बे में ही स्थित महेश शर्मा के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर 3 बाइक पर सवार होकर 9 बादमाश पहुंचे। तेल कम डालने का विवाद बनाकर ये बदमाश सेल्समैन के साथ मारपीट करने लगें और उसके साथ लूटपाट का प्रयास किया। इस घटना के बाद वहां भीड़ को इकट्ठा होते देख बदमाश अपनी मोटरसाइकिलों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई है। इसी फूटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस उस इलाके के आस-पास की सभी सीसीटीवी फूटेज का सहारा लेगी ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके। घटना के वक्त पेट्रोल पर पर मौजूज लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अब देखना ये है कि पुलिस आखिर कब तक आरोपियों को पकड़ती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+