मुजफ्फरनगर दंगा: भाजपा-बसपा विधायकों के बाद आज होगी कुछ और गिरफ्तारियां

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जारी हिंसा के बाजस अब उस पर सियासी कार्रवाई तेज हो गई है। सूबे की अखिलेश सरकार ने दंगों पर आए स्टिंग ऑपरेशन के आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाकर लोगों में अप नी बिगड़ी छवि को सुधारने की कोशिश कर रही है। हलांकि अगर स्टिंग ऑपरेशन को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाए तो सपा सरकार के कद्दावर नेता आजम खान भी सवालों के घेरे में है।

लेकिन फिलहाल सपा सरकार की तलवार भाजपा और बसपा विधायकों पर ही चल रही है। मुजफ्फरनगर हिंसा में पुलिस की दबिश तेज करते हुए भजापा के हुकुम सिंह, सुरेश राणा और संगीत सोम को गिरफ्तार कर लिया गया। माना जा रहा है कि आज भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती है।

more arrest after BJP, BSP MLAs arrested for U.P. violence.

इससे पहले पुलिस ने शनिवार को भाजपा के विधानमंडल दल के नेता हुकुम सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया था। शनिवार को ही अदालत ने भाजपा विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भाजपा के अलावा मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक नूर सलीम को भी गिरफ्तार किया गया है।

अपने विधायकों की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि सपा सरकार मुसलमानों को खुश करने के लिए ये कार्रवाई कर रही है।गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर और उसके आसपास के जिलों में हुए दंगे में करीब 50 लोगों की मृत्यु हुई थी और 62 घायल हो गये थे। करीब 50 हजार लोग बेघर होकर 40 राहत शिविरों में रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+