यूपी: घर में घुसकर बदमाशों ने की युवक की हत्या, बांके से कई बार किया हमला, जांच में जुटी पुलिस
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र से बेखौफ बदमाशों का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। बदमाशों ने 25 वर्षीय युवक पर बांके से वारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ है। शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

युवक पर बांके से किए कई वार
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार सुबह घटित हुई। यहां कुछ बदमाश जबरन गोविन्द के घर में घुस गए और उसपर बांके से ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे युवक की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जब गांववालों ने घर में खून से लथपथ युवक का शव देखा तो हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

पुलिस को मिली आरोपी की चप्पल
मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक आरोपी की चप्पल मिली है। इसके अलावा अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं मिल सकी है। शुरुआती तफ्तीश के बाद पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के भाई ने बताया कि गोविन्द मुंबई में रहकर कपड़े का काम करता था। घर निर्माण के कार्य की वजह से वह गांव वापस आया था। उनका कहना है कि रात में 9 बजे के लगभग खाना खाकर वो अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब चाय पीने के लिए उसे बुलाने के लिए कमरे में घुसे तो वहां उसका खून से सना शव पड़ा हुआ था। किसी से दुश्मनी की बात पर गांव वालों का कहना है कि उसकी गांव में किसी से भी दुश्मनी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications