फौजी पर प्यार में रुसवाई का आरोप, महिला लगा रही है न्याय की गुहार

चूंकी एक फौजी ने उससे कहा कि वो महिला और दो बच्चों को अपना लेगा और जिंदगी भर उसका ख्याल रखेगा इसलिए महिला भी उस पर विश्वास कर बैठी।

हरदोई। कहा जाता है कि एक सैनिक जब किसी बॉर्डर पे तैनात होता है तो तो सम्मानित नजरों से उसे देखा जाता है पर अगर कोई महिला एक थाने में जाकर ये शिकायत करे की एक फौजी ने पहले उसे अपने प्यार में फंसाया फिर मंदिर में शादी की और अब उसको छोड़कर चला गया। तो यकीनन लोगों के लिए ये चर्चा का विषय बनेगी। ऐसा ही एक मामला सामने आया जब एक फौजी की बेवफाई के किस्से लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गए। अब फौजी की प्रेमिका/पत्नी एसपी ऑफिस आकर न्याय की गुहार लगा रही है।

फौजी पर प्यार में रुसवाई का आरोप, महिला लगा रही है न्याय की गुहार

महिला के पति का देहांत लगभग चार साल पहले हो चूका है। पति के हिस्से में जो भी उसको मिला उससे वो अपने दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी कि अचानक उसकी जिंदगी में एक फौजी चंद्र किशोर जो कि सिपाही के पद पर तैनात है, उसने दस्तक दी और उसी के गांव का रहने वाला है। महिला से वो पहले फोन से बात करता रहा फिर धीरे-धीरे महिला से संपर्क बनाया। चूंकी एक फौजी ने उससे कहा कि वो महिला और दो बच्चों को अपना लेगा और जिंदगी भर उसका ख्याल रखेगा इसलिए महिला भी उस फौजी चंद्रप्रकाश पर विश्वास कर बैठी। अच्छे भविष्य के सपने दिखाकर कब उसने महिला के दिल में जगह बना ली खुद महिला को भी पता नहीं चला। अब वो जब छुट्टी पर आता अपना सारा समय महिला के साथ बिताता।

सामाजिक मर्यादा का ख्याल करते हुए महिला ने फौजी चंद्रप्रकाश पर शादी का प्रेशर दिया। जिस पर चंद्रप्रकाश और महिला ने मंदिर में जाकर 29 जून को शादी कर ली और एक अनुबंध पत्र भी तैयार कर लिया। शादी में दोनों पक्षों के जानने वाले लोगों ने भी शिरकत की और फोटो भी खींची गई। 30 जून को फौजी चंद्रप्रकाश और महिला उसके दोनों बच्चों को लेकर हरदोई में मोहल्ला पंडितपुरवा में आकर रहने लगा। 17 दिन साथ रहने के बाद फौजी अचानक महिला और उसके बच्चे को छोड़कर चला गया। उसके बाद उसने महिला से कोई संपर्क नहीं किया।

महिला का आरोप है कि उसका फौजी चंद्रप्रकाश से बात हुई थी तो वो बोल रहा है कि अपने पहले पति की सारी संपति पहले उसके नाम कर दे तभी वो उसे अपनाएगा। जबकी फौजी की पत्नी महिला उसके साथ ही रहना चाहती है। एक तरफ फौजी उसे ले जाने को तैयार नहीं तो दूसरी तरफ प्रेमिका से पत्नी बनी महिला ने अब पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता महिला ने एसपी विपिन मिश्रा के दिए गए प्रार्थना पत्र में सैनिक की पोस्टिंग से लेकर जिंदगी में घटित हर घटना लिखकर आवयश्यक कार्रवाई के लिए मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+