Smart meter In UP: स्मार्ट मीटर से दूरी बना रहे लोग, अधिकारी ने की यह अपील, होंगे ये फायदे
Smart meter In UP Latest News Uttar Pradesh: देश के कई हिस्सों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भी बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपने घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते। इसी मुद्दे पर वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज की अधिशासी अभियंता परीक्षण हर्ष राज रस्तोगी से खास बातचीत की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा ?
न रखें कोई भ्रम
अधिशासी अभियंता परीक्षण हर्ष राज रस्तोगी ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं को किसी तरह का कोई भ्रम रखने की जरूरत नहीं है। स्मार्ट मीटर पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे ना तो अधिक बिजली बिल आती है ना ही किसी तरह की कोई समस्या है।

UP Bijali Bill News: एक मुश्त समाधान योजना हो रही खत्म, जल्द कर लें यह काम, नहीं तो होगी यह कार्रवाई
इसके हैं कई फायदे
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगवाने के कई फायदे है। यह बिजली की खपत की जानकारी वास्तविक समय में देता है। बिजली चोरी को रोकता है। बिल में गलती की संभावना नहीं होती। बिजली खपत को नियंत्रित करता है। इसके साथ ही इसके लगवाने के कई फायदे हैं।
Smart Meter In UP: बिल का अब नहीं रहेगा टेंशन, इस तारीख को करना होगा जमा, जान लें ये जरूरी बातें
लोगों से की अपील
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भ्रम में न आए। स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में है। इसे लगवाने में पूरा सहयोग करे।
UP Crime News: परचून से अरबों तक, खनन माफिया बनते ही ओढ़ा सियासत का चोला, योगी सरकार में 'बाला' दुबई तक दौड़ा!
उन्होंने कहा कि महराजगंज जिले के महराजगंज सदर, फरेंदा, नौतनवां, निचलौल में स्मार्ट मीटर लगने का काम चल रहा है। इसके साथ ही घुघली, परतावल, सिसवा सहित अन्य जगहों पर भी इसे लगाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications