UP Crime News: परचून से अरबों तक, खनन माफिया बनते ही ओढ़ा सियासत का चोला, योगी सरकार में 'बाला' दुबई तक दौड़ा!
UP Crime News Haji Iqbal Bala Oneindia Crime Series: 'हाजी इकबाल उर्फ बाला', उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े खनन माफियाओं में से एक है। कभी परचून की दुकान चलाने वाला हाजी, देखते ही देखते कानून का दुश्मन बन गया। खनन, जमीन कब्जा, धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे अपराधों में पैर जमाते-जमाते सियासत का चोला भी ओढ़ लिया। लेकिन, जैसे ही भगवा आंधी चली चोला उड़ गया और यूपी पुलिस के मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल हो गया।
सहारनपुर (Saharanpur) के मिर्जापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला हाजी इकबाल (Haji Iqbal alias Bala) इतना ताकतवर था कि उसने हथनी कुंड बैराज के नीचे तक अवैध खनन करवा दिया, जिससे बैराज की नींव ही हिल गई। CBI, ED, IT, SEBI, NGT और IB जैसी तमाम जांच एजेंसियों को चकरघिन्नी बनाकर 4440 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का मालिक बन बैठा। Oneindia Hindi अपनी Crime Series के जरिए आपको बता रहा है, कैसे एक परचून की दुकान वाला खनन माफिया बन गया। आइए जानते हैं हाजी इकबाल की खौफनाक कहानी...

Haji Iqbal Mafia Story: कैसे बना खनन माफिया?
हाजी इकबाल ने अपना अवैध साम्राज्य रेत खनन, लकड़ी की तस्करी और अवैध व्यापार से खड़ा किया। कहा जाता है कि उसने हथनी कुंड बैराज (Hathnikund Barrage) इलाके में इतने बड़े स्तर पर रेत खनन किया कि बैराज की नींव तक हिल गई। वह बसपा सरकार के दौरान बेहद प्रभावशाली था और चीनी मिलों की अवैध बिक्री में भी शामिल रहा। उसने अवैध कारोबार से अरबों की संपत्ति बना ली थी।
अवैध खनन से बना अरबों का मालिक
हाजी इकबाल और उसके परिवार ने खनन, चीनी मिलों, रियल एस्टेट और यूनिवर्सिटी के जरिए हजारों करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति खड़ी की। उसके पास 4440 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, जिसे प्रवर्तन निदेशालय (ED) जब्त कर चुका है। 125 बेनामी संपत्तियां चिन्हित की गईं, जिनकी कीमत 107 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई। ग्लोकल यूनिवर्सिटी का मालिक, जो 700 एकड़ में फैली हुई है। लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और सीतापुर की तीन चीनी मिलों में डायरेक्टर रहा है। CBI, ED, IT, SEBI, NGT और IB जैसी तमाम जांच एजेंसियां उसके खिलाफ जांच कर रही हैं।
बसपा सरकार में था सबसे ताकतवर
2007-2012 में मायावती सरकार के दौरान हाजी इकबाल का नाम सबसे ज्यादा चमका। 2010-11 में 7 बंद पड़ी चीनी मिलों को औने-पौने दाम पर खरीदकर घोटाला किया। CBI जांच में खुलासा हुआ कि इससे सरकार को 1,179 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बसपा शासन में उसे खनन के सारे ठेके मिलते थे और वह नेताओं को मोटा कमीशन देता था।
हाजी इकबाल के बेटे भी गैंगस्टर
हाजी इकबाल के चार बेटे:
- वाजिद - गैंग का मुख्य सरगना, हत्या और जमीन कब्जाने के केस दर्ज।
- जावेद - 2018 में गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार।
- अफजाल और आलीशान - कई मामलों में नामजद।
- भाई महमूद अली - पूर्व एमएलसी, ED ने उसकी 50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।

इन मामलों में फंसा है हाजी इकबाल
- अवैध खनन - सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा कर अवैध खनन से करोड़ों की कमाई।
- चीनी मिल घोटाला - 2010-11 में मायावती सरकार के दौरान हुई 1,179 करोड़ की हेराफेरी।
- जमीन कब्ज़ा - यूपी और उत्तराखंड में हजारों बीघा जमीन हड़पी।
- मनी लॉन्ड्रिंग - ईडी और सीबीआई की जांच में अरबों की संपत्ति बेनामी पाई गई।
- गैंगस्टर एक्ट - सहारनपुर पुलिस ने हाजी इकबाल और उसके परिवार पर कई मामले दर्ज किए।
CBI, ED और पुलिस ने कैसे कसा शिकंजा?
- 2019: CBI ने चीनी मिल घोटाले में केस दर्ज किया।
- 2020: ED ने करोड़ों की संपत्ति जब्त की और CBI ने रेड डाली।
- 2021: 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई।
- 2022: सहारनपुर पुलिस ने 123 संपत्तियों को जब्त किया, जिसकी कीमत 1070 करोड़ थी।
- 2023: ED ने बताया कि उसने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का अवैध खनन किया और विदेशों में पैसा इन्वेस्ट किया।
ये भी पढ़ें- Shriprakash Shukla: 25 की उम्र में 25 मर्डर, CM की ली थी सुपारी, UP-बिहार तक आतंक! प्रेमिका के चक्कर में अंत
अब कहां है हाजी इकबाल?
पुलिस और ED की जांच के बाद हाजी इकबाल फरार हो गया। माना जा रहा है कि वह दुबई भाग गया है। उसके चार बेटे और भाई फिलहाल जेल में बंद हैं।
हाजी इकबाल पर दर्ज प्रमुख केस
- 2018: जमीन कब्जाने और गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज।
- 2019: हरियाणा के व्यापारी को बंधक बनाकर लूटने का केस।
- 2020: खनन घोटाले और चीनी मिल घोटाले में CBI और ED ने कार्रवाई की।
- 2022: 21 करोड़ की 50 संपत्तियों को जब्त किया गया।
- 2023: ED ने 4,439 करोड़ की संपत्ति जब्त की।
ये भी पढ़ें- UP Crime News: IAS बनने का ख्वाब, बन गया खतरनाक डॉन, PAK में धमाका, दाऊद से जुड़ा बबलू श्रीवास्तव का खाका
UP Mafia: माफिया राज का अंत?
एक समय परचून की दुकान से शुरुआत करने वाला हाजी इकबाल, खनन माफिया और अरबों की संपत्ति का मालिक बन गया। योगी सरकार की सख्ती के बाद उसकी संपत्ति कुर्क हो गई और वह देश छोड़कर भागने पर मजबूर हो गया। ED और CBI लगातार कार्रवाई कर रही हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर वह विदेश में छिपा हुआ है, तो उसे इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस के जरिए वापस लाने की कोशिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications