UP News: मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, सपा प्रमुख को दी 'चश्मे का नंबर बदलने' की सलाह

UP News: यूपी के गाजीपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले महाकुंभ की निंदा करते थे, वही आज कुंभ में शामिल हो रहे हैं।

अखिलेश यादव की मथुरा पर टिप्पणी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मथुरा के लिए क्या किया, यह उन्हें खुद सोचना चाहिए। आगे कहा कि अखिलेश यादव विरोध का चश्मा पहने हुए हैं। अगर वह अपने चश्मे का नंबर बदल लें, तो उन्हें सरकार की उपलब्धियां साफ दिखने लगेंगी।

UP News Ghazipur Minister OP Rajbhar Statement

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं, जैसे कि एक्सप्रेसवे निर्माण, सिंगल रेल लाइनों को डबल करना, और 21 एयरपोर्ट का निर्माण। आज प्रदेश में विकास कार्यों की झलक हर जगह देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि 75 साल पहले के उत्तर प्रदेश और आज के उत्तर प्रदेश में जमीन-आसमान का फर्क है। उन्होंने बताया कि पहले गांवों में पढ़े-लिखे लोगों की कमी होती थी, लेकिन आज हर गांव में शिक्षित लोग बड़ी संख्या में हैं। यह दिखाता है कि राज्य किस तरह से प्रगति कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों में दंगे और कर्फ्यू आम बात थी, लेकिन वर्तमान सरकार के शासन में न तो दंगे हो रहे हैं और न ही कर्फ्यू लगाने की नौबत आ रही है। इससे प्रदेश में शांति और विकास का माहौल बना हुआ है।

सीसामऊ और करहल का उपचुनाव किसके बल पर जीते?

पिछले दिनों हुए उपचुनावों को लेकर अखिलेश यादव के आरोपों पर पलटवार करते हुए मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि क्या अखिलेश यादव सीसामऊ और करहल का उपचुनाव पुलिस के बल पर जीते हैं? उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे सिर्फ विरोध के लिए विरोध कर रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल, खासकर सपा और अन्य पार्टियां, पाकिस्तान जाकर पानी पी चुकी हैं और अब वहीं के पानी में विरोध करने की आदत बन चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष को राज्य की प्रगति को देखने के लिए अपनी राजनीति से ऊपर उठकर सोचना चाहिए।

गणतंत्र दिवस समारोह में किया ध्वजारोहण

गाजीपुर पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ओपी राजभर ने ध्वजारोहण किया और पुलिस परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अफसरों और कर्मियों को सम्मानित भी किया। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मंत्री ने सराहना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+