Smart Meter In UP: स्मार्ट मीटर लगाने के हैं ये बड़े फायदे, आप भी जान लीजिए इसका महत्व
Smart Meter Latest News In Hindi UPPCL Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से कर रहा है। कई घरों में इसे लगाया भी जा चुका है तो कई घरों में अभी लगाया जाना बाकी है। बहुत से लोग स्मार्ट मीटर लगाने से हिचक भी रहे हैं। कई लोगों को इसे लेकर भ्रम भी है। वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने गोरखपुर बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव से स्मार्ट मीटर को लेकर खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें बताई।
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि गोरखपुर में लगातार स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। शहर की बात करें तो पादरी बाजार, राप्तीनगर, कमलानगर, चारगांवा, सहित कई जगहों पर वर्तमान समय में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

Smart Meter In UP: अगर आपके घर भी लग रहा है स्मार्ट मीटर तो जान लें ये जरूरी बातें, नहीं होगा नुकसान
न रखें कोई भ्रम
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर किसी उपभोक्ता को कोई भ्रम रखने की जरूरत नहीं है। यह पूरी तरह सही, सुरक्षित और उपयोगी है।
इसके हैं कई फायदे मुख्य अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर के कई फायदे हैं। अगर इसके प्रमुखता पर नजर डाले तो इससे बिजली खपत की तात्कालिक और सही जानकारी मिलती है। इसमें बिजली बिल स्वचालित रूप से बनता है। इसने लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलती है। इसी तरह इसके कई अन्य फायदे हैं जो उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications