Smart Bijli Meter: किराएदारों और मकान मालिकों की बल्ले-बल्ले, स्मार्ट मीटर के बड़े फायदे, आप भी कहेंगे वाह!

Smart Meter Benefit: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जोरों पर चल रहा है। कई बिजली उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें स्मार्ट मीटर के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी नहीं है। इसे लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी फैली हैं। कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं।

नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही उत्तर प्रदेश में 2.75 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाया जा चुके थे। कई जनपदों में अभी भी स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य चल रहा है। शुरुआती समय में ही कुछ जनपदों में जांच के दौरान स्मार्ट मीटर में खामियां भी देखने को मिलीं।

Smart Meter Benefit

जानकारी होने के बाद राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद द्वारा पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से भी बात की गई। उसके बाद जिन स्मार्ट मीटर में खराबी आ रही थी उन्हें तत्काल बदलने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जांच करने के बाद ही मीटर लगाने का निर्देश दिया गया है।

स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को इसका बड़ा लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा जो लोग अपना मकान किराए पर देते हैं उनको भी किराएदार की बिजली के बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी। मीटर रीडर को बुलाने की जरूरत भी नहीं होगी।

बिलिंग में गड़बड़ी से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
दरअसल, पुराने मीटर में बिजली खपत की जांच के लिए उपभोक्ताओं को मीटर रीडर को बुलाना पड़ता है। मीटर रीडर हर महीने आता है और रीडिंग करने के बाद आपको पर्ची देकर चला जाता है। इस मीटर में कई जगह पर खामियां भी देखने को मिलीं।

कई ऐसे उपभोक्ता है जिनके यहां बिजली की खपत कम होती है लेकिन बिजली बिल अधिक आता है। शिकायत करने के बाद उपभोक्ता को पुराना बिजली बिल जमा करने का निर्देश दिया जाता है। ऐसे में उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं और कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

अब यदि स्मार्ट मीटर की बात करें तो स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को इन सभी समस्याओं से राहत मिलेगी। अपने मकान या दुकान में खपत हो रहे बिजली बिल की पूरी जानकारी उपभोक्ता स्वयं देख पाएंगे। प्रतिदिन की जितनी बिजली खर्च हो रही है उसकी भी जानकारी मिल जाएगी।

मोबाइल पर मिल जाएगी पूरी जानकारी
जो भी व्यक्ति अपने मकान को किराए पर देते हैं या फिर अपनी दुकान को किराए पर दिए हैं वह भी प्रतिदिन खर्च हो रही बिजली के बारे में अपने मोबाइल पर ही जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। इससे मकान मालिक और किराएदार दोनों को फायदा होगा।

यदि स्मार्ट मीटर में किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल अधिकारियों से संपर्क कर उसमें सुधार किया जा सकता है। इस तरह प्रतिदिन कितने रुपए की बिजली खर्च की गई है इसका डिटेल मिलने के बाद उपभोक्ता बिजली बचाने का भी प्रयास करेंगे।

बिजली चोरी रोकने में मिलेगी मदद
स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई इलाकों में हो रही बिजली चोरियों पर भी लगाम लग जाएगा। बिजली चोरी किए जाने पर इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को हो जाएगी। इसके अलावा बिजली कटौती की सूचना भी स्मार्ट मीटर द्वारा पहले ही मिल जाएगी।

इसी तरह स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली खपत को नियंत्रित करने और लोड मैनेजमेंट की सुविधा भी मिलेगी। ऐसे में अधिक बिजली खर्च होने पर स्मार्ट मीटर द्वारा अलर्ट भी दिया जाएगा। इन सब बातों को ध्यान दें तो पता चलता है कि स्मार्ट मीटर से काफी लाभ होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+