सिक्किम हादसा: CM योगी ने शहीद जवानों के परिवारों को 50-50 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

सीएम ने जवानों के नाम पर उनके जिलों में एक सड़क का नाम रखने का भी ऐलान किया है। राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवानों का अंतिम संस्कार होगा।

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में शहीद होने वाले राज्य के चार सैन्य जवानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम ने जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की। सीएम ने जवानों के नाम पर उनके जिलों में एक सड़क का नाम रखने का भी ऐलान किया है। राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवानों का अंतिम संस्कार होगा।

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में शहीद होने वाले राज्य के चार सैन्य जवानों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सीएम ने जवानों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। सीएम ने जवानों के नाम पर उनके जिलों में एक सड़क का नाम रखने का भी ऐलान किया है। राज्य के मंत्रियों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ जवानों का अंतिम संस्कार होगा।

Recommended Video

    UP में 35000 करोड़ Invest करने वाली Austin University कंगाल निकली | Summit 2023 | वनइंडिया हिंदी

    वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

    बता दें कि सिक्किम में शुक्रवार को सेना का ट्रक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें 16 जवान शहीद हो गए। इस हादसे में चार जवान घायल भी हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद व पीड़ादायक है। भारत के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''

    सड़क हादसे में 16 जवानों की मौत

    भारतीय सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 23 दिसंबर 2022 को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सेना के एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया। इस दुखद सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 16 वीरों ने अपनी जान गंवाई है। सेना ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।

    यह भी पढ़ें- Sikkim Army Truck : CM योगी ने जताया दुख, कहा - भारत के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+