यूपी: ग्राहक ने नहीं चुकाया 360 रुपए का उधार, दुकानदार ने मार दी गोली

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक दुकानदार ने 360 रुपए के लिए ग्राहक के भाई को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद दुकानदार अपनी दुकान से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

shopkeeper shot the young man for 360 rupees in Shahjahanpur

मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र का है। प्रवीन गुप्ता के बताया कि एक महा पहले कस्बे में स्थित चिंटू की दुकान से 1360 रूपए का घर का सामान खरीदा था। बताया कि मैंने एक हजार रुपए दुकानदार को नकद दे दिए थे और 360 रूपए उधार कर दिए थे। बताया कि टाइम पर पैसे नहीं दे सका। बुधवार की देर रात अनुज गुप्ता कुछ सामान लेने के लिए चिंटू की दुकान पर गया तो दुकानदार उधार के 360 रुपए मेरे भाई से मांगने लगा।

प्रवीन ने बताया कि दुकान मालिक चिंटू उसके भाई अनुज को गालियां देने लगा, जिसका उसने विरोध किया। दोनों के बीच में विवाद बढ़ गया और चिंटू ने तमंचा निकालकर अनुज गुप्ता पर फायर कर दिया। गोली लगते ही अनुज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

सीओ एसएन दुबे ने बताया कि बीती रात आपस में विवाद होने के बाद फायरिंग हुई थी। एक युवक को गोली लगी थी। घायल का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+