यूपी: केंद्र सरकार में शामिल होने के लिए शिवपाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव शनिवार को सैफई हवाई पट्टी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने समर्थकों के बीच कई बातों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सपा से लेकर भाजपा तक को घेरा। इस दौरान शिवपाल यादव ने तो सपा के कई काले चिट्ठों को खोला और बताया कि सपा सरकार आखिर कैसे काम करती थी। सैफई हवाई पट्टी पर अपने समर्थकों के बीच शिवपाल यादव ने यह खुलासा किया कि वो इस बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और केंद्र सरकार में भी शामिल होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2022 में सूबे में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

यूपी: केंद्र सरकार में शामिल होने के लिए शिवपाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

शिवपाल ने अपने समर्थकों के बीच साफ-साफ कहा कि अब सपा का ग्राफ गिरेगा। इस मौके पर शिवपाल ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव का नाम लिए बगैर उन्हें घेरा और कहा कि दिल्ली में सपा का मैनेजमेंट सही नहीं था। इसलिए नेता जी देश के पीएम व राष्ट्रपति नही बन पाए। शिवपाल सिंह यादव ने अपने भाषण में सूबे की भाजपा सरकार व पूर्व की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार में लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं। आम जनता को न्याय नहीं मिल रहा। थानों व तहसीलों में पीड़ितों का जमकर शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।

यूपी: केंद्र सरकार में शामिल होने के लिए शिवपाल लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, भाजपा-सपा को लेकर कही ये बात

इसी दौरान शिवपाल सिंह यादव ने सपा सरकार के दौर की बात करते हुए कहा कि सूबे की पूर्व सपा सरकार में भी जमीनों पर कब्जे किए गए थे। उस दौरान भी शराब माफिया सक्रिय थे। सपा सरकार में शराब माफिया हावी थे। उन्होंने कहा कि जब हमने सपा की इन कुनीतियों का विरोध किया तब नेता जी ने भी मेरी बात का समर्थन किया था। जिसके बाद दोनों लोगों को पार्टी से निकाल दिया गया था। शिवपाल ने कहा कि नोटबन्दी व जीएसटी से देश में लोग बेहद परेशान हैं। सूबे में बेरोजगारी शहरों के नाम बदलने पर योगी सरकार के मंत्री बोले- 'पहले बीजेपी अपने मुस्लिम नेताओं के नाम बदले'ढ़ी है। साथ ही रेप की घटनाएं भी बढ़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+