12 अक्टूबर से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकालेंगे शिवपाल सिंह यादव, लोगों से करेंगे सीधा संवाद

12 अक्टूबर से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकालेंगे शिवपाल सिंह यादव, लोगों से करेंगे सीधा संवाद

लखनऊ, 09 अक्टूबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनावों को लेकर सभा पार्टियां अपनी सियासी जमीन को मजबूत करने में लग गई हैं। तो वहीं, सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरफ से गठबंधन को लेकर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को कोई जवाब नहीं मिला है। हालांकि, शिवपाल सिंह यादव ने 11 अक्टूबर तक का समय अखिलेश यादव को दिया हुआ है। अगर अखिलेश यादव 11 अक्टूबर तक गठबंधन को लेकर कोई जवाब नहीं देते है तो मुलायम सिंह यादव के आंगन से दो चुनावी रथ निकलेंगे।

Shivpal Singh Yadav will take out social change Rath Yatra from October 12

दरअसल, अखिलेश यादव 12 अक्टूबर से 'समाजवादी विजय यात्रा' की शुरुआत करने जा रहे हैं। तो वहीं, सपा की इस रथयात्रा को चुनौती देने के लिए उनकी ही पार्टी से अलग होकर अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव भी 12 अक्टूबर से सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा निकाल रहे है। यूपी चुनावों को देखते हुए यह यात्रा बहुत अहम मानी जा रही है। प्रसपा की 'समाजवादी विजय यात्रा' पूरे यूपी में निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान आम जनता से प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सीधा संवाद भी करेंगे।

यात्रा के लिए शिवपाल सिंह यादव ने हाईटेक बस भी मंगवाई है, जिसके अंदर खाना रहना और सोने की सुविधा मौदूग है। यह लग्जरी बस होटल जितनी शानदार है। बस में यात्रा को देखते हुए हर सुविधा मौजूद है। तो वहीं, 'समाजवादी विजय यात्रा' के लिए प्रसपा ने सभी 18 मंडल में तीन से चार मंडल प्रभारियों को नियुक्त किया है। यात्रा 7 चरणों में निकाली जाएगी। पहला चरण 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक जिसमें आगरा से फिरोजाबाद, औरैया, इटावा रहेंगे। दूसरे चरण 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक रहेगा, जिसमें कानपुर देहात से प्रारंभ होकर और झांसी महोबा फतेहपुर प्रयागराज के साथ अमेठी में दूसरे चरण समाप्त होगा।

वहीं, तीसरा चरण 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक होगा। यह यात्रा लखनऊ से प्रारंभ होगी और बरेली, अमरोहा, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद अलीगढ़ एटा होते हुए फर्रुखाबाद में समाप्त हो जाएगी। चौथा चरण 7 नवंबर से शुरू होगा जो कानपुर देहात से उन्नाव होते हुए लखनऊ में समाप्त हो जाएगा। पांचवा चरण 9 नवंबर से लखनऊ से शुरू होगा जो गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बलिया, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, अयोध्या में समाप्त होगा। छठा चरण 17 नवंबर से शुरू होगा जो लखनऊ से प्रारंभ होकर लखीमपुर, सीतापुर से चलता हुआ पीलीभीत तक जाएगा। जबकि सातवां और आखिरी चरण 24 नवंबर से लखनऊ से शुरू होगा, जो जौनपुर, सुल्तानपुर, बनारस, गाजीपुर, मिर्जापुर, होते हुए रायबरेली में समाप्त होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+