शिवपाल यादव ने की तैयारी, नई पार्टी और नए चुनाव चिन्ह के साथ इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवपाल यादव नई पार्टी और चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरने वाले हैं। इसके लिए शिवपाल यादव ने चुनाव आयोग को आवेदन कर दिया हैं। माना जा रहा है कि शिवपाल यादव की नई पार्टी का नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी हो सकता हैं। साथ ही चुनाव चिन्ह 'चक्र' या 'कार' के लिए हो सकती है।

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का किया था गठन

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का किया था गठन

समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई राह पकड़ चुके चाचा शिवपाल यादव ने हाल ही में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन करने के साथ ही प्रवक्ता और मंडल प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने कई रैलिया कर लोगों को अपने नये मोर्च के साथ जोड़ने का प्रयास भी किया था। अखिलेश यादव से नाराज़ चल रहे लोग भी शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा के साथ जुड़ गए। दो दर्जन जिलों में शिवपाल समर्थकों ने ऑफिस भी खोल लिया है।

पार्टी और बैनर का बदल जायेगा नाम

पार्टी और बैनर का बदल जायेगा नाम

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले शिवपाल सिंह यादव की पार्टी का झंडा, बैनर और पार्टी का नाम बदल जायेगा। शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (पीएसपी) का निर्वाचन आयोग में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर दिया है। साथ ही चक्र चुनाव चिह्न की मांग की है। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह पर जल्द ही फैसला लेने की उम्मीद है। बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने यह निशान जनता दल के विभाजन के बाद सीज कर दिया था।

शिवपाल फिरोजाबाद सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

शिवपाल फिरोजाबाद सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव

शिवपाल यादव की तैयारी नई पार्टी के साथ चुनाव लड़ने की है। खबर है कि वे खुद भी फिरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ सकते हैं। अभी उनके भतीजे अक्षय यादव यहां से सांसद हैं। शिवपाल यादव ने तो मायावती से उनकी पार्टी को संभावित गठबंधन में शामिल करने की अपील की है। उनका दावा है कि कुछ छोटी पार्टियां उनके संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें: अलीगढ़ में 'विष्णु का अवतार' बताकर सड़क पर मचाया तांडव, पुलिसवाले को भी पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+