किस्सा उस बैठक का जब शिवपाल बोले- झूठा है आपका मुख्यमंत्री, फिर मंच पर ही लड़ गए थे 'चाचा-भतीजा'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और चाचा शिवपाल के बीच की बढ़ी तल्खियों से हर कोई बखूबी वाकिफ है। ये तल्खियां काफी पुरानी हैं और वक्त वक्त पर एक-दूसरे के लिए की गई बयानबाजी व लड़ाई ने दोनों के बीच की दूरियों को बढ़ाने की ही काम किया है। शिवपाल यादव की हमेशा से यह शिकायत रही थी कि समाजवादी पार्टी में उनका सम्मान नहीं रह गया है, फिर वह चाहे सीट बंटवारा रहा हो या फिर पार्टी में किसी को पद देने की बात, उनकी सुनी नहीं जाती। बता दें कि यही शिकायत अभी दो दिन पहले मुलायम सिंह ने भी की थी। उन्होंने कहा था कि उनका अभी कोई सम्मान नहीं करता, मरने के बाद करेंगे। खैर, कयासों पर विराम लगाते हुए बड़े भाई मुलायम से गुफ्तगू के बाद शिवपाल ने खुद की पार्टी का गठन कर दिया है, जिसका नाम उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा रखा है। पार्टी बनाने के बाद एक बार फिर तेजी से चर्चा में आए शिवपाल के बारे में आज हम वो किस्सा बताएंगे जिसने अंदरूनी कलह को मंच पर सामने ला दिया था और चाचा भतीजे एकदूसरे से मंच पर ही भिड़ गए थे।

shivpal singh yadav and akhilesh fight with each other in stage in october 2016

बात अक्तूबर 2016 की है जब समाजवादी पार्टी के भीतर मचे कोहराम के बीच मुलायम सिंह यादव ने चाचा-भतीजे के बीच विवाद को सुलझाने के लिए बैठक बुलाई थी। इस बैठक में शिवपाल, अखिलेश समेत सपा के कई कद्दवार नेता विधायक मौजूद थे। लेकिन मुलायम सिंह की कवायद उस वक्त बेकार गई जब सुलह के लिए बुलाई गई बैठक में शिवापल यादव व अखिलेश यादव में जमकर कहा सुनी हो गई। चाचा भतीजे में बात इस हद तक बढ़ी कि दोनों की बीच बात हाथापाई तक पहुंच गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद दोनों पार्टी कार्यालय से बाहर चले गए।

अखिलेश यादव अंग्रेजी अखबार में एक लेख को लेकर नाराज थे, जिसमें उन्हें औरंगजेब बताया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की दलील थी कि इस लेख को छपवाने का काम अमर सिंह ने किया था। अखिलेश के इतना बोलत ही शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव से माइक छिना लिया और कहा कि कहा कि क्यों झूठ बोलते हो। इसके बाद दोनों नेताओं में माइक छीनने को लेकर स्थिति हाथापाई तक आ पहुंची।

बात उस समय बिगड़ गई जब अखिलेश यादव के हाथ से माइक छीनकर शिवपाल ने कहा कि आपका मुख्यमंत्री झूठा है। जिसके बाद दोनों के बीच आपस में जोर-जोर से बहस होने लगी। शिवपाल ने कहा कि अखिलेश क्यों झूठ बोलते हो, तो अखिलेश ने काफी तेज आवाज में कहा कि क्या अमर सिंह ने कुछ नहीं किया है।

इसके बाद रोते हुए अखिलेश ने जमकर अपनी भड़ास निकाली। अखिलेश बोले- जो आप कहेंगे वो करूंगा। गौर करने वाली बात यह है कि इस पूरे वाकये के दौरान खुद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव वहां मौजूद थे, बावजूद इसके जिस तरह चाचा भतीजे आपस में भिड़े जिसके बाद से साफ हो गया था कि दोनों के राहें अब जुदा हैं।

हालात इतने बदतर होने से पहले मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव से कहा कि शिवपाल तुम्हारे चाचा हैं उनसे गले मिलो। हालांकि शिवपाल से गले मिलने के बाद अखिलेश ने उनके पैर भी छुए लेकिन ये मिलन सिर्फ गले का था दिल का नहीं जोकि खुलकर सामने आ गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+