धर्मसभा के लिए अयोध्या में बड़ी हलचल, पहुंचने लगे शिवसैनिक, लागू होगी धारा 144

अयोध्या। यूपी में आगामी 24 और 25 नवंबर को अयोध्या का माहौल बेहद गर्म होने वाला है। जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने भी अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है। अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से लेकर विश्व हिंदू परिषद की बड़ी धर्म सभा आयोजित होनी है। बताया जा रहा है कि विश्व हिन्दू परिषद की धर्म सभा को लेकर आरएसएस के साथ बीजेपी ने तो पूरी ताकत झोंक दी है। साथ ही डीजीपी से लेकर गृह विभाग अपनी टीम के साथ चौकन्ना हो गए हैं। जिसके चलते अयोध्या घारा 144 को लागू करना आवश्यक हो गया है और साथ ही पुलिस फोर्स भी सतर्क हो गई है।

shiv sena workers reaching ayodhya for dharmasabha on 25 november

धारा 144 होगी लागू
जानकारी के मुताबिक 24 और 25 नवंबर को अयोध्या में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से लेकर विश्व हिन्दू परिषद की बड़ी धर्म सभा का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से लाखों की भीड़ आएगी। इस कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सतर्क रहने की तैयारी कर ली है।बताया जा रहा है कि फैजाबाद जिले के मजिस्ट्रेट, कानून व्यवस्था पीडी गुप्ता ने एक आदेश जारी किया है। इसके अंतर्गत कहा गया अयोध्या क्षेत्र में परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेला के कारण बढ़ी संवेदनशीलता और देश में आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए राम जन्म भूमि बाबरी मस्जिद अधिक्रहीत परिसर में शांति व्यवस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए धारा 144 लागू करना आवश्यक हो गया है। साथ ही अयोध्या जिले में 17 जनवरी 2019 इस धारा को बढ़ा दिया गया है, जिले में निषेधाज्ञा लागू हो गई है।

shiv sena workers reaching ayodhya for dharmasabha on 25 november

जारी हुए कुछ निर्देश

कोई भी व्यक्ति लाठी-डंडा, अस्त्र-शस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक वस्तु, विस्फोटक सामाग्री परिसर में लाना वर्जित होगा। साथ ही ककैमरा और वीडियो कैमरे पर भी रोक लगाई गई है। साथ ही और भी कई नियम लागू किए गए हैं। इस कार्यक्रम के अंतर्गत भारी पुलिस फोर्स को तैनात करने की तैयारी की जा रही है, जिससे किसी भी प्रकार की घटना न हो सके।

ये भी पढ़ें- SDM की बीवी से मिलने अस्पताल पहुंचे DM, दिखा कुछ ऐसा कि भड़क उठे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+