शंकराचार्य ने किया दावा- कंप्यूटर का मूल वेदों में

शंकराचार्य ने दावा किया है कि वेदों की मदद से कठिन से कठिन मैथ्स के सवाल भी जल्दी हल किए जा सकते हैं।

नई दिल्ली। शंकराचार्य स्वामी निश्छलानंद सरस्वती ने दावा किया कि कंप्यूटर, बाइनरी सिस्टम और उसके आसान गणितीय विधियों का मूल वेद है।

sankracharya

बुधवार (19 अक्टूबर) को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय स्थित मालवीय हॉल में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक नवाचार और प्रौद्योगिकी के अधिक सफल बनाने के लिए रिसर्च में वेद के विज्ञान का प्रयोग करना चाहिए।

अथर्ववेद जादुई फार्मूलों का वेद

शंकराचार्य ने कहा कि अथर्ववेद जादुई फार्मूलों का वेद भी माना जाता है जो गणित को आसान बनाने के लिए बना है।

आधुनिक कंप्यूटरों के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले बाइनरी सिस्टम और कंप्यूटर पर आधारित बनाए गए उपकरणों का मूल अथर्ववेद हैं।

यह शून्य की अवधारणा भी है। उन्होंने कहा कि कठिन से कठिन गणनाएं जिन्हें हल करने के लिए घंटों लगते हैं वो वैदिक गणित की मदद से जल्द ही हल किए जा सकते हैं।

वेद में पॉलिटिक्स राजनीति नहीं, राज्य धर्म होता है

इस दौरान शंकराचार्य ने यह दावा भी किया कि फिजिक्स, मैथ्स राजनीति या फिर कोई भी और विज्ञान वैदिक विज्ञान की देन है।

उन्होंने कहा कि वेदों में पॉलिटिक्स राजनीति नहीं बल्कि राज्य धर्म होता है जिसमें सुशासन, अच्छा माहौल, अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण और न्याय के बारे में दायित्वों का उल्लेख है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण आज की शिक्षण व्यवस्था से गायब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+