शाहजहांपुर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में बड़ी चूक, आला अधिकारियों ने साधी चुप्पी
पहली जनसभा करने के बाद जब राजनाथ सिंह दूसरी जनसभा मिरानपुर कटरा विधानसभा पहुंचे तो केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक देखी गई। ये चूक एक बड़े हादसे का रूप ले सकती था!
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में बड़ी चूक सामने आई है। यहां राजनाथ सिंह की जनसभा से मात्र दस मीटर की दूरी पर एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर रखे गए थे। लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी या किसी बड़े अधिकारियों का ध्यान उन सिलेंडरों पर नहीं गया। इसे केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है। क्योंकि सिलेंडर से किसी भी समय एक बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि राजनाथ सिंह ने शाहजहांपुर की दो विधानसभाओं में जनसभाएं की थी।


दरअसल शाहजहांपुर में केंद्रीय गृहमंत्री की दो जनसभाएं हुई थी। पहली जनसभा करने के बाद जब राजनाथ सिंह दूसरी जनसभा मिरानपुर कटरा विधानसभा पहुंचे तो केंद्रीय गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक देखी गई। ये चूक एक बड़े हादसे का रूप ले सकती था! जब राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से उतरे और जब वह मंच की तरफ चल दिए तो मंच से महज दस मीटर की दूरी पर दो एलपीजी गैस से भरे सिलेंडर रखे हुए थे। फिलहाल इस मामले में सभी आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications