घर से भागी लड़कियों को बेचने वाला गिरोह पुलिस की गिरफ्त में

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यहां पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है जो नाराज होकर घर छोड़कर भागने वाली लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने घर लाते और उनको बड़ी रकम लेकर दूसरे लोगों को बेच देते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन लड़कियों को बरामद किया। साथ ही एक महिला समेत गैग के चार सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है। वहीं बरामद लड़कियों के परिजनों से पुलिस ने संपर्क करना शुरू कर दिया है।

shahjahanpur police arrested a gang who involves in selling girls

दरअसल, थाना कलान क्षेत्र मे पुलिस गश्त पर थी। तभी एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके के रहने वाले वीरेन्द्र कश्यप के घर एक लड़की लाई गई है। जिसको विरेन्द्र ने लड़कियों की खरीद फरोख्त करने वालों से पैसे देकर खरीदा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वीरेन्द्र कश्यप के घर छापा मारा। वहां से पुलिस ने एक महिला धर्मशीला और दो पुरूष गजेंद्र और सुरेश को गिरफ्तार किया। इसके अलावा कश्यप को भी पुलिस ने हिरासत मे लेकर जब पूछताछ की तो वीरेंद्र के घर से पुलिस ने तीन लड़कियों को बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनों लड़कियों को बरामद करके उनसे पूछताछ की जिसमें चौंकाने वाले खुलासे किये। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसओ इंद्रजीत सिंह भदौरिया के मुताबिक बरामद लड़कियों ने बताया कि वह अपने घर से नाराज होकर वह चारबाग स्टेशन आ गई थी। तभी वहां पर हमे धर्मशीला नाम की एक महिला मिली। उसने अच्छा काम के बदले ज्यादा पैसा दिलाने की बात की और हम लोगो को इस घर मे लाकर बंद कर दिया। यहां हमसे 4 से 5 दिन मे रोज कई कई लोग आते हैं और हमें पैसे देकर गलत काम करने का दबाव बनाते हैं। एसओ के मुताबिक महिला समेत चार लोगो को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है। गैंग के दूसरे सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+