VIDEO: अखिलेश की रैली में महिलाओं के लिए खतरा बन गए सपाई 'मनचले'
सूबे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन चलाने वाली सपा सरकार की जनसभा में महिलाओं के लिए लगे बैरियर में सपा कार्यकर्ता और जनता घुस गई। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने लड़कों के घुसने पर ऐतराज किया।
शाहजहांपुर। सूबे में महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 हेल्पलाइन चलाने वाली सपा सरकार की जनसभा में महिलाओं के लिए लगे बैरियर में ही सपा कार्यकर्ता और जनता घुस गई। जिसके बाद कुछ महिलाओं ने लड़कों के घुसने पर ऐतराज जताया। ऐसे में वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने फौरन ही डंडा दिखाते हुए उन लड़को को वहां से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ये नजारा देख वहां मौजूद महिलाओं और भीड़ की नजर उन युवकों और महिला पुलिसकर्मियों पर रही। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने किसी भी लड़कों को महिलाओं के बीच घुसने नहीं दिया।

दरअसल, शुक्रवार को शाहजहांपुर के बरेली मोड़ पर यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा हुई जिसमें भारी तादाद में अखिलेश यादव को सुनने के लिए और उन्हे देखने देख लिए भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। मैदान पर जिला प्रशासन ने महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की थी और पुरूषों के लिए अलग जगह बनाई गई थी। लेकिन अखिलेश यादव का जब हैलीकॉप्टर आसमान मे मंडराने लगा तो भीड़ हैलीकॉप्टर और अखिलेश यादव को देखने से रोक नहीं पाई ऐसे में भीड़ इधर-उधर भागने लगी। वहीं, मौका मिलते ही कुछ सपा कार्यकर्ता और अखिलेश यादव को देखने आई भीड़ महिलाओं के बीच घुसने लगी जिसपर वहां बैठी महिलाओं ने ऐतराज जताया।
इसी दौरान रैली में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और महिला पुलिसकर्मी डंडा लेकर महिलाओं के बीच पहुंची और लड़कों को वहां से जाने के लिए समझाने लगी। लेकिन अखिलेश यादव को एक झलक देखने के लिए भीड़ महिला पुलिसकर्मी की सुनने को राजी ही नहीं थी। जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी को मजबूरन हाथ उन लड़को के प्रति सख्ती दिखानी पड़ी जिससे महिलाओं के बीच घुसे लड़के नौ दो ग्यारह हो गये। ये भी पढ़ें: भाजपा वाले मन की बात करते हैं, हम काम की बात करते हैं- अखिलेश












Click it and Unblock the Notifications