Seema Haider Story: 'बीवी-बच्चों से नहीं हो पा रहा...', सीमा-सचिन की प्रेम कहानी में नया Twist
Seema Haider and Gulam Haider: पाकिस्तानी बाला सीमा हैदर को लेकर रोज नई-नई बातें सामने आ रही हैं जिसने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है। अब सीमा हैदर के बारे में कराची थाने से रिपोर्ट आई है। दरअसल सीमा के पति गुलाम हैदर के कहने पर उसके परिवार के लोगों ने कराची थाने में सीमा को लेकर एक तहरीर दी है।

जिसमें कहा गया है कि गुलाम हैदर, जो कि इस वक्त नौकरी के चक्कर में दुबई में हैं, का बीवी-बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और इसी वजह से वो बहुत ज्यादा परेशान है, सीमा का फोन बंद है और इसी कारण उसने अपने परिजनों को कराची में बीवी-बच्चों का पता लगाने के लिए घर भेजा था लेकिन वहां उसके बीवी-बच्चे नहीं मिले इसलिए अब वो कराची थाने में उनके लिए रिपोर्ट लिखवा रहा है, जिससे उनके बारे में पुलिस पता लगाए।'
'वो कुछ दिनों के लिए गांव जा रही है...'
यही नहीं पाकिस्तानी चैनल पर सीमा हैदर के कराची वाले मकान मालिक के बेटे ने बयान दिया है कि 'सीमा अपने बच्चों के संग भारत जा रही है, इसका अंदेशा उन लोगों को नहीं था। उसने तो बस इतना कहा था कि 'वो कुछ दिनों के लिए गांव जा रही है।'
'वो हिंदू बन गई है, ना आए वापस पाकिस्तान'
'हम खुद इस बात से हैरान हैं लेकिन मेरे ख्याल से अब उसे यहां वापस नहीं आना चाहिए क्योंकि वो तो अब हिंदू बन गई है, बेहतर यही है कि वो बच्चों को यहां भेज दे और वो वहीं अपने प्रेमी के साथ रहे।'
गुलाम हैदर ने पीएम मोदी से भी गुहार लगाई
आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी ने केवल भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी सनसनी पैदा कर दी है। सीमा के पति गुलाम हैदर ने पीएम मोदी से भी गुहार लगाई है कि 'वो उनके बीवी-बच्चों को पाकिस्तान भेज दें, वो बिना किसी शक और सवाल के उन्हें अपना लेगा।'
'गुलाम हैदर मुझे जानवरों की तरह मारता था'
तो वहीं इधर सीमा हैदर का कहना है कि 'गुलाम हैदर उसे जानवरों की तरह मारता था, वो मर जाएगी लेकिन पाकिस्तान नहीं जाएगी। वो अगर वहां गई भी तो वो लोग उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। वहां हिंदूओं की स्थिति काफी खराब है। वो दो साल से अपने पति के साथ नहीं है और उसका मौखिक रूप से तलाक हो चुका है, वैसे भी पाकिस्तान के नियम के मुताबिक अगर मियां-बीवी छ महीने से साथ नहीं होते हैं तो उनका तलाक मान लिया जाता है।'
पबजी गेम के जरिए सीमा-सचिन को हुआ प्यार
आपको बता दें कि साल 2019 में 'पबजी' गेम के जरिए सीमा हैदर की ऑन लाइन मुलाकात ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से हुई थी। दोनों गेम खेलते-खेलते दोस्त बने और फिर दोनों में प्यार हो गया। इश्क इस कदर हो गया कि सीमा ने नेपाल में जाकर सचिन से शादी कर ली, वो भी हिंदू धर्म अपनाकर और इसके बाद वो पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों के साथ अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर गई।
ना डर जेल का और ना ही जान, सीमा ने अपनाया अवैध तरीका
ये जानते हुए कि उसके लिए ये काफी खतरनाक हो सकता है लेकिन प्रेम के आगे उसने ना तो अपनी जान की परवाह की और ना ही जेल की। फिलहाल पुलिस को जब सीमा के बारे में पता चला तो उसे अरेस्ट भी किया, फिलहाल सीमा और सचिन दोनों बेल पर बाहर हैं और उनकी 'पबजी वाली लवस्टोरी' ने केवल लोगों के बीच ही नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच हलचल पैदा कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications