Seema Haider: 'सीमा तो शुद्ध देसी घी है ,जहां मर्जी हो वहां लगाओ', वकील एपी सिंह के इस बयान पर मचा बवाल

AP Sing on Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर को न्याय दिलाने का बीड़ा उठाया है सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एपी सिंह ने , जिन्होंने सीमा को अपनी बहन कहा है। रक्षा बंधन के मौके पर एपी सिंह सीमा और सचिन के घर पहुंचें और सीमा के हाथों से अपनी कलाई पर राखी भी बंधाई।

 Seema Haider

वकील एपी सिंह को राखी बांधने के बाद सीमा हैदर काफी खुश नजर आईं। इस खास मौके पर सीमा ने लाल रंग की साड़ी, सिंदूर, चूड़ी, बिंदी ठीक वैसे ही लगाई थी, जैसे कि एक भारतीय हिंदू महिला लगाती है। सीमा को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो वो हिंदू नहीं है।

भाई एपी सिंह पर काफी भरोसा है: सीमा हैदर

सीमा ने इस मौके पर ये भी कहा कि 'उसे बहुत अच्छा लग रहा है, उन्हें अपने भाई एपी सिंह पर काफी भरोसा है।' तो वहीं एपी सिंह ने भी सीमा हैदर की तारीफ की लेकिन वो उसकी प्रशंसा करते हुए कुछ ऐसा बोल गए, जिसके बाद वो जबरदस्त रूप से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

'सीमा-सचिन बेल पर हैं और...'

दरअसल एपी सिंह से जब पूछा गया कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी पर एक फिल्म बन रही है, अमित जानी नाम के एक व्यक्ति इन पर फिल्म बना रहे हैं, क्या आपको इसकी जानकारी है? तो इस पर उन्होंने कहा कि 'उन्होंने और सीमा ने किसी को कोई परमिशन नहीं दी है फिल्म बनाने के लिए, सीमा-सचिन बेल पर हैं और अभी हमारा ध्यान सीमा को यहां की नागरिकता दिलवाने पर है।'

'सीमा या हमारा नाम लेकर अपनी रोजी-रोटी चला रहा है...'

'लेकिन अगर कोई सीमा या हमारा नाम लेकर अपनी रोजी-रोटी चला रहा है तो कोई बात नहीं। फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर वो फिल्म बनाते हैं तो क्या आप उन पर एक्शन लेंगें, जिस पर एपी सिंह ने कहा कि 'फिल्म जब बनेगी तब देखेंगे कि क्या बना है क्योंकि कुछ लोग सुर्खियों में बने रहने के लिए भी सीमा के नाम का प्रयोग करते हैं।'

'सीमा तो शुद्ध देसी घी है ,जहां मर्जी हो वहां लगाओ'

'सीमा तो शुद्ध देसी घी है, कोई पराठे में लगा लो, कोई रोटी में लगा लो, कोई खिचड़ी में लगा लो, दाल में डाल लो, सब्जी में डाल लो, जहां जिसको स्वाद लगता है, सीमा के नाम का प्रयोग कर लेते हैं।'

'क्या भाई इस तरह से होते हैं?'

एपी सिंह का सीमा को 'शुद्ध देसी घी' कहना ही यूजर्स को रास नहीं आया और इसी वजह से वो एपी सिंह को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या भाई इस तरह से होते हैं?'

'क्या वो सीमा का केस लड़कर पब्लिसिटी नहीं बटोर रहे हैं?

तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि 'क्या वो सीमा का केस लड़कर पब्लिसिटी नहीं बटोर रहे हैं?' कुल मिलाकर एपी सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से ट्रोल हो रहे हैं और लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं।

'सीमा हैदर केवल एक प्रेम की दीवानी है'

आपको बता दें कि इससे पहले एपी सिंह ने कहा था कि 'सीमा हैदर केवल एक प्रेम की दीवानी है और वीजा ना मिल पाने की वजह से ही अवैध रूप से इंडिया पहुंची है। ना तो वो कोई जासूस है और ना ही उसने कोई और नियम तोड़ा है इसलिए उसे लेकर जो निगेटिव बातें की जा रही हैं, वो नहीं होनी चाहिए।'

'खता सिर्फ इतनी है कि उसने सचिन मीणा से प्यार किया है'

'उसकी जांच एटीएस कर रही है और बेहतर है कि उसे ही करने दो, अगर वो दोषी पाई जाती है तो बिल्कुल उसके खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए लेकिन पहले उसका अपराध साबित तो होने दीजिए। उसकी खता सिर्फ इतनी है कि उसने सचिन मीणा से प्यार किया है और वो भी बहुत ज्यादा और इसी कारण वो उसके लिए अपना घर, देश-परिवार सब छोड़कर आ गई इसलिए उसके प्रेम का सम्मान होना चाहिए और उन्हें पूरा भरोसा है कि कानून इस बात को समझेगा।'

पबजी गेम खेलते हुए सीमा को सचिन से प्यार

आपको बता दें कि पबजी गेम खेलते-खेलते भारत के सचिन मीणा से प्यार कर बैठीं सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। जुलाई में इस बात का खुलासा हुआ जिसके बाद सचिन और सीमा को अरेस्ट किया गया था लेकिन बाद में दोनों बेल पर छूट गए और तब से ही दोनों की लवस्टोरी सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+