Seema Haider: 'मैं तो इनकी दीवानी हूं, बहुत खाई है मार', जानिए सचिन के अलावा सीमा की लाइफ में दूसरा कौन है?
Seema Haider is a big fan of Madhuri Dixit: अपनी लवस्टोरी की वजह से सोशल मीडिया स्टार बनी सीमा हैदर की कई बातें हैरान कर देने वाली हैं। अपने प्रेम को पाने के लिए अकेले चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आने वाली सीमा हैदर केवल यहीं लोगों को चकित नहीं करती हैं बल्कि उनके डांस वीडियो भी लोगों के बीच सुर्खिया बने हुए हैं।

इसमें कोई शक नहीं कि खुद को आम और गरीब पाकिस्तानी महिला बताने वाली सीमा हैदर बिजली की तरह डांस करती हैं। उनको जो भी वीडियो वायरल हुए हैं, उसे देखकर हर कोई यही कहेगा कि सीमा ने किसी प्रोफेशनल डांसर से नृत्य सीखा है।
किसी से भी डांस नहीं सीखा: सीमा हैदर
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीमा हैदर ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी, उन्होंने कहा कि 'नहीं उन्होंने किसी से भी डांस नहीं सीखा है और ना ही उनके यहां इसे अच्छा माना जाता था।'
'मैं तो इनकी दीवानी हूं, बहुत खाई है मार'
'अपने डांस के लिए वो कई बार बचपन में अपने चाचा के हाथों मार भी खा चुकी हैं लेकिन वो बचपन से ही बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की बहुत बड़ी फैन रही हैं और घरवालों से छिपकर उनकी फिल्में देखा करती थीं।'
माधुरी दीक्षित की दीवानी हैं सीमा हैदर
सीमा ने कहा कि 'वो माधुरी दीक्षित के डांस की दीवानी हैं, उनके एक्सप्रेशन सच में कमाल हैं, मैं उनके डांस स्टेप फॉलो करती हूं और मुझे लगता है कि मैं काफी हद तक उसमें सफल रहती हूं। मेरी दिली इच्छा है कि एक बार में जरूर उन्हें सामने से देखूं और उनसे मिलूं। मैं उनके जैसी कलाकार आज तक नहीं देखी है, वो सच में कमाल हैं।'
माधुरी के ही गानों में थिरकती हैं सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर को कई डांस वीडियो वायरल हुए हैं, उसमें से कई वीडियों में वो माधुरी के ही गानों में थिरक रही हैं।
कई फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीमा हैदर ने वापस दोहराया कि 'उनके कई फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें लोग उनके बारे में ऊंट-पटांग बातें कर करे हैं।'
'सचिन के बिना जीवन की कल्पना नहीं'
सीमा ने कहा कि 'मैं कहीं जाने वाली नहीं हूं, मुझे पूरी उम्मीद है भारतीय कानून उन्हें सचिन के साथ इंडिया में रहने की इजाजत देगा। सचिन के बिना अब जीवन के बारे में मैं सोच भी नहीं सकती हूं। मेरे बच्चों को सचिन ने और सचिन को मेरे बच्चों ने पूरे मन से अपना लिया है, अब यहीं मेरा परिवार है, मैं अब कभी पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती हूं। मालूम हो सीमा हैदर ने इस्लांम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है।'












Click it and Unblock the Notifications