'बच्चों का भविष्य भारत में...' बच्चों की जिद करने लगा पिता गुलाम हैदर, तो इधर सीमा ने भी दे दिया जवाब
Seema Haider talks about Kid's eduction: सीमा हैदर जबसे भारत आई हैं और उन्होंने सचिन मीणा संग ब्याह रचाया है, तभी से पाकिस्तान में बैठा पति गुलाम हैदर बच्चों को वापस पाक लाने की मशक्कत करने में लगा हुआ है।गुलाम को अभी सारी उम्मीदें पाकिस्तान सरकार से है। गुलाम ने भारत के लिए वीजा का आवेदन लंबे समय से किया भी हुआ है। उधर वो बच्चों को वापस पाकिस्तान ले जाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। गुलाम का कहना है कि उनकी पढ़ाई-लिखाई पाकिस्तान में हो। अब इस मसले पर सीमा हैदर ने चुप्पी तोड़ी है।
सीमा ने साफ शब्दों में कहा है कि बच्चों का भविष्य बनाने के लिए भारत से अच्छी जगह और कोई भी नहीं हो सकती।वीडियो जारी कर सीमा हैदर ने कहा कि बच्चों का भविष्य जितना अच्छा भारत में हो सकता है उतना कहीं और नहीं। उसने कहा कि सचिन मीणा ही बच्चों को अच्छा भविष्य दे सकता है। सीमा आगे कहती हैं कि मेरे बच्चे भारत में बहुत खुश हैं।

सीमा का कहना है कि उसके बच्चे उसके बिना एक पल भी जिंदा नहीं रह सकते और ना ही बच्चों के बिना वो जी सकती हैं। कानूनी कार्रवाई भाई एपी सिंह ही करेंगे। सीमा ने साफ शब्दों में कहा कि वो अपने बच्चों के बिना नहीं रह सकती खासतौर पर बेटी के बिना। वो अपने बच्चे गुलाम को हरगिज नहीं देगी।
इधर गुलाम हैदर कीबात की जाए तो सऊदी अरब से वो पाकिस्तान लौट आया है। गुलाम पाकिस्तान की सरकार से लगातार बच्चे वापस लाने की मांग कर रहा है। वो गुहार लगा रहा है कि उसके बच्चे जल्द ही पाकिस्तान भिजवाए जाएं।
बताते चलें कि सीमा हैदर और उसके बच्चों को भारत की नागरिकता नहीं मिली है। ऐसे में वे अब भी पाकिस्तानी नागरिक हैं। इसी बात का फायदा उठाकर गुलाम बच्चों को पाकिस्तान वापस लाने की पुरजोर कोशिशों में लगा हुआ है।जब तक सीमा हैदर के बच्चों को भारत की नागरिकता नहीं मिल जाती, किसी भी विद्यालय में उनका एडमिशन करवाने में भी सचिन-सीमा को दिक्कतें आएँगी। ऐसे में बच्चों का भविष्य एक बड़ा मसला है। अब देखना ये होगा कि सीमा के पति का अगला कदम क्या होता है और किस तरह से सीमा अपने परिवार को बांधे रखती हैं।
सीमा हैदर ने वकील एपी सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एपी सिंह ने साफ शब्दों में कहा है कि बच्चों वाली बात है तो सीमा के बच्चे उनके पास हैं। वे जन्म से लेकर अभी तक बच्चों के साथ रहीं। अब यहां भी बच्चों के साथ ही रह रही हैं। पाकिस्तान वाले कुछ भी खबरें चला रहे हैं। वो मुद्दा नहीं है।
जहां तक कानूनी कार्रवाई की बात है तो मुकदमा भारत में चलेगा। फैमिली कोर्ट का सेटअप है। बच्चों के अधिकार और संरक्षण गार्जियनशिप एक्ट के तहत कोर्ट देखेंगे। सबसे पहले वे बच्चे की बेहतरी समझते हैं। उसकी काउंसलिंग होती है। सचिन और सीमा के साथ बच्चे प्यार से रह रहे हैं। शिक्षा भी वे पा रहे हैं।
एपी सिंह ने आगे कहा कि कोई भी कानूनी कार्रवाई होगी तो सीमा, सचिन और बच्चों की ओर से मैं लड़ूंगी और ये लड़ी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications