नए आशियाने में शिफ्ट हुए सीमा-सचिन.. नवरात्रों में किया गृह प्रवेश, लगाई श्रीकृष्ण और योगी-मोदी की तस्वीर
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन मीणा अपने नए आशियाने में शिफ्ट हो गए हैं। सीमा के अनुसार ये घर उन्होंने भारत के लोगों से मिले प्यार और उनकी मदद से बनवाया है। इसका उद्घाटन उनके वकील एपी सिंह ने किया, जो उनके मुंह बोले भाई भी हैं। इस दौरान सीमा का पूरा परिवार बेहद खुश नजर आया।
नए आशियाने में शिफ्ट हुए सीमा-सचिन
दरअसल, सीमा हैदर ने अपने पुराने घर में ही नया कमरा बनवाया है, जिसमें वो सचिन के साथ रहेंगी। क्योंकि पहले इस घर में एक ही कमरा था, जिसमें पूरा परिवार साथ रह रहा था। अब उस कमरे के साथ ही दोनों का नया कमरा बनकर तैयार हो गया है। माना जा रहा है कि सीमा अब भारतीय रंग में ढल चुकी है, उसने नवरात्रि का व्रत भी रखा है। वहीं नवरात्रि के तीसरे दिन सीमा ने अपने नए घर में प्रवेश किया है।

नए कमरे में योगी-मोदी और भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर
बताते चलें कि सीमा-सचिन ने अपने नए कमरे में सुख सुविधा के सामान का बंदोबस्त करने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वकील एपी सिंह की तस्वीर लगाई है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं के भी चित्र और तस्वीरें लगाई गई हैं। वहीं नवरात्र के अवसर पर पूजा अर्चना भी की गई।

सीमा के केस को लेकर क्या बोले वकील
सीमा-सचिन के नए घर का उद्घाटन उनके वकील एपी सिंह ने किया, जो उनके मुंह बोले भाई भी है। सीमा ने बताया कि ये घर उन्होंने भारत के लोगों से मिले प्यार और उनकी मदद से बनवाया है। सीमा ने कहा कि भारत में मुझे बहुत प्यार मिल रहा है। सीमा सचिन यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिससे मिले पैसों से उन्होंने इसका निर्माण कराया है। वहीं सीमा के केस को लेकर एपी सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच अभी चल रही है और सीमा एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रही है।

इंडियन क्रिकेट टीम को लेकर सीमा..
गृह प्रवेश के दौरान सीमा हैदर और सचिन मीणा के साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आया। अपने घर के अंदर ही बनाए गए इस कमरे में नवरात्रों में गृह प्रवेश किया गया। इस दौरान सीमा हैदर ने भारत की पाकिस्तान पर जीत की भी सराहना की। सीमा ने कहा कि भारत की टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इंडियन क्रिकेट टीम में उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा का प्रदर्शन अच्छा लगता है।













Click it and Unblock the Notifications