VIDEO: देखिए जिम करने वाली महिला मॉडल्स, पुरुषों को दे रही हैं फिटनेस में टक्कर
हर कोई उनका दीवाना हो गया और सर्द लहरों को भूलकर देर तक इन महिला पहलवानों की बॉडी बिल्डिग देखता रहा। महिला वर्ग में चंडीगढ़ की कुमारी निहारिका विजयी रहीं।
सहारनपुर। सहारनपुर में एक ओर नगर निकाय का चुनावी माहौल तो वहीं दूसरी तरफ महिला पहलवानों की मॉडलिंग माहौल गर्मा रही है, हर कोई उनका दीवाना हो गया और सर्द लहरों को भूलकर देर तक इन महिला पहलवानों की बॉडी बिल्डिग देखता रहा। महिला वर्ग में चंडीगढ़ की कुमारी निहारिका विजयी रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में दिल्ली के नवीन कश्यप विजयी रहे। बॉडी बिल्डिंग में यतेंद्र पंवार ने 80 पहलवानों को पछाड़ते हुए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।
सोमवार को डॉक्टर अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तर भारत शरीर शौष्ठव क्लासिकल स्पर्धा का आयोजन हुआ। उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन ने इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में देश के सात राज्यों के 200 से अधिक महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले संभव ने किया। संभव मध्य प्रदेश से यहां आए, उन्होंने एक मिनट 26 सैकेंड तक शंख बजाकर अपना नाम इस रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण ने अपने संबोधन में कहा कि सहारनपुर के इतिहास में पहली बार महिला स्पोर्ट्स फिटनेस मॉडल्स को देखकर गर्व हो रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications