SDM Jyoti Maurya Case: ज्योति मौर्या ने पति आलोक के सामने मनीष को बताया था अपना प्रेमी?

यूपी में इन दिनों एक पीसीएस अधिकारी की खूब चर्चा हो रही, उनका नाम ज्योति मौर्या है। उनके घर का मामला अब सार्वजनिक हो गया है, ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर बहस कर रहें। साथ ही उनकी लव स्टोरी को लेकर रोजाना नए-नए दावे भी किए जा रहे।

कुछ दिनों पहले ज्योति मौर्या के पति आलोक मीडिया के सामने आए थे। उस दौरान वो अपनी कहानी बताते-बताते भावुक भी हो गए थे। आलोक ने तो यहां तक कह दिया था कि एक बार ज्योति ने उनके सामने ही मनीष को अपना प्रेमी बता दिया था।

SDM Jyoti Maurya Case

अलोक के मुताबिक उनकी अफसर पत्नी बार-बार लखनऊ जाती थीं। ऐसे में उनको शक हुआ। उन्होंने एक बार होटल के सामने पत्नी और उनके प्रेमी मनीष दुबे को रंगे हाथ पकड़ लिया था। उस वक्त जब आलोक ने दोनों के रिश्ते के बारे में पूछा था, तो उन्होंने उन्हें अपना प्रेमी कहा था।

आलोक का कहना है कि उनकी लाइफ सही चल रही थी। 2020 के आसपास ज्योति की जिंदगी में मनीष की एंट्री हुई। तब से ही उनका व्यवहार बदल गया। हालांकि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस कर रखा है।

मनीष दुबे के घर में भी बवाल
मनीष दुबे भी शादीशुदा थे, ऐसे में उनकी पत्नी को इस अफेयर के बारे में सुनकर झटका लगा। हालांकि वो सार्वजनिक तौर पर नहीं आ रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग ने मनीष की पत्नी को बयान देने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि ये उनका परिवार का मामला है। वो इसे अपने स्तर पर सुलझा लेंगी। हाल ही में उनके कुछ ऑडियो भी सामने आए थे, हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हो पाई।

ज्योति ने किया पलटवार
एसडीएम ज्योति मौर्या के मुताबिक उनके पति ने पढ़ाई में मदद की थी, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो उन्हें अब टॉर्चर करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने अपनी नौकरी के बारे में झूठ बोला। साथ ही वो उनसे फॉर्चुनर की मांग कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+