शादी, प्यार, धोखे वाली कहानी में ट्विस्ट, SDM ज्योति बोलीं- पति मांग रहा था फॉर्च्यूनर, बनाया अश्लील वीडियो
SDM Jyoti Maurya News: उत्तर प्रदेश के बरेली की एसडीएम ज्योति मौर्य की कहानी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने और भष्ट्राचारी का आरोप लगाया है।
एसडीएम ज्योति मौर्य ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ प्रयागराज के धूमनगंज थाने में कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। ज्योति मौर्य ने थाने में अपना बयान भी दर्ज करवाया है, जिसमें उन्होंने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

ज्योति मौर्य ने धूमनगंज पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में ज्योति मौर्य ने लिखा है कि ''उनके पति आलोक और ससुराल वाले उनसे फार्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। दहेज के लिए उन्हें काफी वक्त से प्रताड़ित किया जा रहा था।''
ज्योति मौर्य ने दावा किया है कि, ''मेरे ससुराल वालों ने व्हाट्सएप का क्लोन बना लिया था। मोबाइल से मेरे अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसको लेकर वो मुझे हमेशा ब्लैकमेल करते थे।''
ज्योति मौर्य ने अपने ससुराल वालों और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस को कुछ सबूत भी सौंपे हैं।
हालांकि धूमनगंज पुलिस ने ज्योति मौर्य से इस मामले में और भी सबूत और गवाह देने को कहे हैं, जिससे लगाए गए आरोपों की सत्यता की जांच हो सके। वहीं पुलिस इस मामले में अब जल्द आलोक मौर्य और उनके परिवार वालों से पूछताछ कर सकती है।
ज्योति मौर्य ने कहा, ''मेरे और मेरे पति आलोक मौर्य के बीच में पिछले कुछ सालों से रिश्ते अच्छे नहीं हैं। वो लोग मुझे मेंटली परेशान करते हैं। मैंने पहले ही अदालत में तलाक की याचिका दायर कर दी है और कानून के मुताबिक आगे काम करूंगी। मुझे इंसाफ मिलेगा, पूरा भरोसा है।''












Click it and Unblock the Notifications