School Closed: लखनऊ के बाद अब इन 6 जिलों में हुए स्कूल बंद, क्या है प्रशासन का नया आदेश?
School Closed: उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो गया है। भयंकर कोहरे के कारण सड़कों पर चलना मुहाल है। तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक यूपी में शीतलहर-कोहरे का कहर इस पूरे हफ्ते जारी रहेगा इसलिए यूपी के कई जिलों के जिलाधिकारियों ने आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ाने का निर्देश दिया है।
पहले लखनऊ में स्कूलों को बंद करने का आदेश सामने आया तो वहीं अब वाराणसी, प्रयागराज, रायबरेली,शामली, मेरठ और बिजनौर में स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है।

लखनऊ-रायबरेली में 3 दिन, बिजनौर-बनारस में एक दिन और मेरठ में 5 दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि शामली में 12वीं तक के स्कूल मंगल-बुध बंद रहेंगे।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीत लहर ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है।
अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे (School Closed)
जनवरी की शुरुआत से ही प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। 6 जनवरी को भी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। घने कोहरे, ठंडी हवाओं और गिरते न्यूनतम तापमान के चलते प्रशासन ने कई जिलों में एहतियाती कदम उठाए हैं।
सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया (School Closed)
प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता काफी कम होने के कारण सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। न्यूनतम तापमान कई जगह 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुछ जिलों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है।
प्रशासन अलर्ट, कड़ाके की ठंड (School Closed)
भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्राथमिक से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आगे मौसम की स्थिति के अनुसार छुट्टियों को बढ़ाया भी जा सकता है।
सेहत का रखें ख्याल, प्रशासन की अपील
मौसम विभाग और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें और खुले में अलाव या हीटर का सुरक्षित तरीके से उपयोग करें।
चांद कितने बजे दिखाई देगा? (Sakat Chauth 2026 Moonrise Time)
| शहर | समय | |
|---|---|---|
| 1 | दिल्ली | रात 8:12 बजे |
| 2 | नोएडा | रात 8:12 बजे |
| 3 | गुरुग्राम | रात 8:14 बजे |
| 4 | जयपुर | रात 8:23 बजे |
| 5 | मुंबई | रात 8:55 बजे |
| 6 | ठाणे | रात 8:31 बजे |
| 7 | पुणे | रात 8:15 बजे |
| 8 | कोल्हापुर | रात 5:21 बजे |
| 9 | सतारा | रात 5:58 बजे |
| 10 | नासिक | रात 5:57 बजे |
| 11 | अहमदनगर | रात 8:25 बजे |
| 12 | धुले | रात 8:30 बजे |
| 13 | जलगांव | रात 8:39 बजे |
| 14 | वर्धा | रात 8:55 बजे |
| 15 | यवतमाल | रात 8:45 बजे |
| 16 | सांगली | रात 8:23 बजे |
| 17 | सोलापुर | रात 8:27 बजे |
| 18 | नागपुर | रात 8:54 बजे |
| 19 | अमरावती | रात 8:55 बजे |
| 20 | अकोला | रात 8:59 बजे |
| 21 | औरंगाबाद | रात 8:54 बजे |
| 22 | परभणी | रात 9:25 बजे |
| 23 | नांदेड़ | रात 8:24 बजे |
| 24 | उस्मानाबाद | रात 8:17 बजे |
| 25 | चंद्रपुर | रात 8:15 बजे |
| 26 | बुलढाणा | रात 8:21 बजे |
| 27 | जालना | रात 8:21 बजे |
| 28 | लातूर | रात 8:10 बजे |
| 29 | हिंगोली | रात 8:14 बजे |
| 30 | लखनऊ | शाम 8:05 बजे |
| 31 | देहरादून | रात 8:07 बजे |
| 32 | मथुरा | रात 8:16 बजे |
| 33 | बेंगलुरू | रात 8:29 बजे |
| 34 | पटना | शाम 7:51 बजे |
| 35 | प्रयागराज | रात 8:02 बजे |
| 36 | अमृतसर | रात 8:10 बजे |
| 37 | आगरा | रात 8:16 बजे |
| 38 | अलीगढ़ | रात 8:23 बजे |
| 39 | मेरठ | रात 8:05 बजे |
| 40 | गोरखपुर | शाम 8:47 बजे |
| 41 | सहारनपुर | रात 8:23 बजे |
| 42 | बरेली | शाम 8:59 बजे |
| 43 | रामपुर | रात 8:04 बजे |
| 44 | बैंगलोर (कर्नाटक) | रात 8:30 बजे |
| 45 | कोलकाता (पश्चिम बंगाल) | रात 7:41 बजे |
| 46 | अगरतला (त्रिपुरा) | रात 8:16 बजे |
| 47 | शिलांग (मेघालय) | रात 8:20 बजे |
उपरोक्त समय केवल IST के अनुसार इंडिया में लागू होते हैं। अमेरिका, दुबई, पाकिस्तान, मलेशिया, इंडोनेशिया, आदि में चंद्रोदय का वक्त अलग होगा।












Click it and Unblock the Notifications