शो के नाम पर लाखों की ठगी, सपना चौधरी ने वीडियो जारी कर बताई असलियत

बरेली। हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी का आगामी तीन जून को बरेली में डांस शो का प्रोग्राम होना है। इसी मौके को भुनाते हुए तथाकथित विज़न ग्रुप ने बहेड़ी के पिपरिया गांव में 13 मई को सपना चौधरी का डांस शो होने के पोस्टर्स, बैनर्स, बहेड़ी नगर एवं ग्रामीण इलाकों सहित उत्तराखंड के कई जगह पर लगवा दिए। इसके साथ ही इन तमाम जगह पर टिकट बेचने के लिए काउंटर भी लगवाए गए, जिसमें प्रति व्यक्ति 200 रुपये से लेकर एक हजार रुपये प्रति व्यक्ति तक के टिकट बेचे गए। जिसमे सपना चौधरी का शो देखने के लिए लाखों रुपये के टिकट लोगों ने खरीद लिए।

Scam in Sapna Chowdhary show by selling tickets in Bareilly

वहीं प्रशासन का कहना है कि इस तरह के किसी प्रोग्राम की कोई परमिशन प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई है। सपना चौधरी को उनके शो के नाम पर बहेड़ी में पोस्टर लगवाकर लोगों से टिकट के नाम पर लाखों की ठगी के मामले की जानकारी जैसे ही हुई, सपना चौधरी ने अपनी तरफ से एक वीडियो जारी किया।

इसमें सपना चौधरी ने बहेड़ी क्षेत्र में उनके इस तरह के किसी भी डांस शो की बात को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। वहीं शो के नाम पर टिकट खरीदकर लाखों रुपये गँवा चुके लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लोग बड़ी संख्या में एकजुट होकर पूरे मामले को लेकर आयोजक के खिलाफ आला अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में जुटे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+