अखिलेश के मंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने गैंगरेप का मामला दर्ज करने का दिया निर्देश

अखिलेश यादव के मंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने गैंगरेप का मामला दर्ज करने का दिया निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सपा के मौजूदा उम्मीदवार गायत्री प्रजापति पर सुप्रीम कोर्ट का डंडा चला है। सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ गैंगरेप और महिलाओं के साथ शोषण का मामला दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में पिछले आठ हफ्तों के भीतर यूपी पुलिस की रिपोर्ट भी तलब की है। गायत्री प्रजापति के खिलाफ तकरीबन पांच महीने पहले एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला ने प्रदेश के सबसे आला पुलिस अधिकारी डीआईजी तक को इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

gayatri prajapati

महिला के गैंगरेप की शिकायत के बाद भी इतने लंबे समय तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए गायत्री प्रजापति के खिलाफ तत्काल प्रभाव से गैंगरेप और महिला के साथ यौनशोषण का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+